Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिश्यामा शर्मा तथा कासिम बीकानेरी को चंबल साहित्य श्री सम्मान

श्यामा शर्मा तथा कासिम बीकानेरी को चंबल साहित्य श्री सम्मान

कोटा। कोटा की वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती श्यामा शर्मा तथा बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार कासिम बीकानेरी को से सम्मानित किया गया। मुख्य अथिति वरिष्ठ पत्रकार हरिवल्लभ मेघवाल, अध्यक्ष कवि विष्वमित्र दाधीच, विशिष्ठ अथिति लेखक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल ने साहित्यकारों को सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह और सम्मान राशि भेंट कर सम्मानित किया।

साहित्यकार राम शर्मा ने बताया कि कवि, शायर,कहानीकार, अनुवादक, बाल साहित्य लेखक, अभिनेता, प्रकाशक कासिम बीकानेरी हिंदी,उर्दू ,राजस्थानी ,अंग्रेजी में लिखते हैं। इनकी अब तक सात पुस्तकें आ चुकी हैं। विभिन्न संस्थाओं द्वारा आपको अनेक बार सम्मानित किया जा चुका है। साहित्यकार डॉ. कृष्णा कुमारी ने बताया कि कोटा की वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती श्यामा शर्मा ने बाल साहित्यकार के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है। आप हिंदी और राजस्थानी में लिखती हैं। आपको विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। आपकी आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।

संस्था के अध्यक्ष बद्री लाल भव्य ने सभी का स्वागत किया । गिरिराज प्रसाद मेहरा और विष्णु शर्मा ‘हरिहर’ भी मंचासीन थे। कवि किशन वर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संचालन करते हुए साहित्यकार हलीम आइना ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हाड़ोती के साहित्यकार मौजूद रहे।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार