Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिछह जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनें निरस्‍त

छह जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनें निरस्‍त

पश्चिम रेलवे की कुछ स्‍पेशल ट्रेनें पारिचालनिक कारणों से सर्दियों के मौसम में अर्थात 1 दिसम्‍बर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक निरस्‍त रहेंगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रद्द की गई विशेष ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:-

रद्द की जाने वाली ट्रेनें:-

1). ट्रेन संख्या 05068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्‍पेशल जो प्रत्येक शुक्रवार को चलती है, 3 दिसम्बर, 2021 से 25 फरवरी, 2022 तक निरस्‍त रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्‍पेशल, जो प्रत्येक बुधवार को चलती है, 1 दिसम्बर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक निरस्‍त रहेगी।

2). ट्रेन संख्या 09017 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार साप्ताहिक स्‍पेशल जो प्रत्येक बुधवार को चलती है, 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक निरस्‍त रहेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09018 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस- साप्ताहिक स्‍पेशल जो प्रत्येक गुरुवार को चलती है, 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक निरस्‍त रहेगी।

3). ट्रेन संख्या 09403 अहमदाबाद-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्येक मंगलवार को चलती है, 7 दिसंबर, 2021 से 22 फरवरी 2022 तक निरस्‍त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्‍या 09404 सुल्तानपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्‍येक बुधवार को चलती है, 8 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक निरस्‍त रहेगी।

4). ट्रेन संख्या 09407 अहमदाबाद-वाराणसी साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्येक गुरुवार को चलती है, 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक निरस्‍त रहेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09408 वाराणसी-अहमदाबाद साप्ताहिक स्‍पेशल जो प्रत्येक शनिवार को चलती है, 4 दिसंबर, 2021 से 26 फरवरी, 2022 तक निरस्‍त रहेगी।

5). ट्रेन संख्या 09111 वलसाड-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्येक मंगलवार को चलती है, 7 दिसंबर, 2021 से 22 फरवरी, 2022 तक निरस्‍त रहेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09112 हरिद्वार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्येक बुधवार को चलती है, 8 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक निरस्‍त रहेगी।

6). ट्रेन संख्‍या 04309 उज्जैन-देहरादून द्वि-साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्‍येक बुधवार एवं गुरुवार को चलती है, 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक निरस्‍त रहेगी। ट्रेन संख्‍या 04310 उज्जैन-देहरादून द्वि-साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्‍येक मंगलवार एवं बुधवार को चलती है, 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक निरस्‍त रहेगी।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार