मुंबईः बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुंबई स्थित कार्पोरेट कार्यालय में विश्व हिन्दी दिवस का आयोजन के. के. बिड़ला फाउण्‍डेशन, नई दिल्‍ली के निदेशक डॉ. सुरेश ऋतुपर्ण के मुख्‍य आतिथ्‍य में किया गया. इस अवसर पर बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री मयंक के. मेहता एवं श्रीमती पापिया सेनगुप्‍ता ने 12 भारतीय भाषाओं में लेन-देन संबंधी एसएमएस सुविधा का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के प्रारंभ में महाप्रबंधक श्री राधाकांत माथुर ने अतिथियों का स्‍वागत किया. उप महाप्रबंधक (राजभाषा) डॉ. जवाहर कर्नावट ने विश्‍व हिंदी दिवस की महत्ता एवं बैंक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. महाप्रबंधक (आई.टी.) श्री एस.एस घाग ने बैंक के ग्राहकों की आई.टी. के माध्‍यम से हिंदी एवं भारतीय भाषाओं में उपलब्‍ध करवाई जा रही सेवाओं की जानकारी दी. बैंक के इस आयोजन में हिन्‍दुस्‍तानी प्रचार सभा में हिन्‍दी का प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रहीं श्रीमती अकिको ओकिबो (जापान), श्रीमती मिलान जिऑन (उत्तर कोरिया) एवं श्री पी.एस. वीरसेना (श्रीलंका) के हिन्‍दी विद्यार्थियों ने अपना उदबोधन हिन्‍दी में देकर सबका मन मोह लिया.

हिन्‍दी एवं अन्‍य भारतीय भाषाओं में एसएमएस कैसे प्राप्‍त करें?

यदि आपका खाता बैंक ऑफ़ बड़ौदा की किसी भी शाखा में है तो आप अपने खाते में पंजीकृत मोबाइल पर
12 भारतीय भाषाओं में से अपनी पसंद की भाषा में लेन-देन के संदेश (SMS) प्राप्त कर सकते हैंं.
इस सुविधा हेतु संदेश आपको 5616150 पर भेजना है.

हिंदी में संदेश प्राप्त करने के लिए लिखेंं LANG (SPACE) HIN

अन्‍य भाषाओं के लिए कोड निम्‍नानुसार है:

 





































































क्र. सं.  भाषाभाषा कोड
1हिन्दीHIN
2असमियाASM
3उड़ियाORI
4उर्दूURD
5कन्नड़KAN
6गुजरातीGUJ
7तमिलTAM
8तेलुगूTEL
9पंजाबीPAN
10बंगालीBEN
11मराठीMAR
12मलयालमMAL
संपर्क
(डॉ. जवाहर कर्नावट)
उप महाप्रबंधक
(राजभाषा एवं शिक्षण संसाधन केंद्र)
बैंक ऑफ़ बड़ौदा, कॉर्पोरेट कार्यालय, मुंबई
+91 75063 78525
साभार- वैश्विक हिंदी सम्मेलन, मुंबई
vaishwikhindisammelan@gmail.com