मुंबई । मीरा रोड की संस्था  स्वर संगम और अनभै  के संयुक्त  तत्वावधान में  अपने 'प्रिय लेखक से मिलिए' कार्यक्रम के अंतर्गत   पटना से  पधारे  वरिष्ठ रचनाकार, राजनैतिक - सामाजिक सरोकारों  और आंदोलनों से जुड़े शिवदयाल जी का कहानी पाठ विरुंगला , मीरा रोड में संपन्न हुआ।
शिव दयाल जी  जे पी आंदोलन से जुड़े रहें है  और  जय प्रकाश जी पर अनेक पुस्तकें लिखी और संपादित की है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए jरमन मिश्र ने  इस आंदोलन  से  जुड़ी हुई अपनी स्मृतियों  को  साझा किया और सम्पूर्ण  क्रांति, रेणु, नागार्जुन की  इस आंदोलन से सहभागिता को रेखांकित किया।
शिवदयाल जी ने अपनी एक लंबी कहानी 'मुन्ना बैंडवाले उस्ताद ' का पाठ किया, जिस पर गम्भीर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कथाकार श्री  एस आर हरनोट जी ने किया। चर्चा में  डॉ ऊषा मिश्रा, शैलेश सिंह, रमन  मिश्र , राकेश  शर्मा, हृदयेश मयंक, रीता दास राम, कमर हाजीपुर और  मुख्तारखान जी ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ हरिप्रसाद राय जी ने किया। इस अवसर पर  शहर के  बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।  कल की शाम यादगार रही।