Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeखबरेंस्वतंत्रता आंदोलन में ऋषियों-मुनियों का अहम योगदान - मनोज सिन्हा

स्वतंत्रता आंदोलन में ऋषियों-मुनियों का अहम योगदान – मनोज सिन्हा

अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद जी को धर्म व देशप्रेम की उत्तम मिसाल बताया

 

मुंबई, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि देश की आज़ादी में ऋषियों-मुनियों का भी योगदान बहुत रहा है। ऋषियों-मुनियों की तपस्या और त्याग की बदौलत देश में चल रहे स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा मिली और अंततः देश आजाद हुआ।

मुलुंड में आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार को भाजपा की ओर से आयोजित सामवेद महापारायण यज्ञ एवम् अमरहुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती जी स्मृति दिवस समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद जी को धर्म व देशप्रेम की उत्तम मिसाल बताया।

सिन्हा ने अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर जम्मू व कश्मीर के मुंबईकरों के साथ कम्युनिटी हॉल में राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा के साथ परिचर्चा में उन्होंने उनके दर्द भी सुने। समारोह में पूर्व सांसद किरीट सोमैया, विधायक मिहिर कोटेचा, भाजपा नेता अमरजीत मिश्र, उत्तर भारतीय संघ के पूर्व अध्यक्ष मिठाईलाल सिंह और अभिनेता मुकेश ऋषि आदि लोग उपस्थित थे।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार