Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिसंघ द्वारा पत्रकारों के लिए होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन 16 मार्च...

संघ द्वारा पत्रकारों के लिए होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन 16 मार्च को

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दो बड़े पदाधिकारी होली मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों से मिलेंगे। ये कार्यक्रम संघ की विचारधारा से जुड़े विश्व संवाद केंद्र ने आयोजित किया है। इसमें संघ की तरफ से सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल और प्रचार प्रमुख अरुण कुमार भाग लेंगे।

ये होली मिलन कार्यक्रम 16 मार्च शनिवार की सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक दिल्ली में 9, सफदरजंग लेन पर आयोजित किया है। इसमें पत्रकारों के लिए हर साल की ही तरह जलपान और दोपहर का लंच होगा, होली से जुड़े पकवान और ठंडाई वगैरह होगी।

इस कार्यक्रम में संघ, एबीवीपी, बीजेपी कवर करने वाले पत्रकारों को निजी आमंत्रण के जरिए बुलाया जाता है। साथ ही पत्रकारों के बीच उनके संगठन से जुड़े रहे पुराने कार्यकर्ता भी आमंत्रित होते है। हर वर्ष कोई न कोई संघ पदाधिकारी अनौपचारिक बातचीत के लिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। इस दौरान कई पत्रकार फील्ड से अकेले तो कई परिवारों से साथ आते हैं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार