Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeसोशल मीडिया सेआखिर अजान में कहा क्या जाता है?

आखिर अजान में कहा क्या जाता है?

मस्जिदों में लाउड स्पीकर पर अजान में क्या बोला जाता है?

सर्वप्रथम मुअज्जिन ४ बार ‘”अल्लाह हू अकबर” यानी अल्लाह सबसे बड़ा है कहता है।

इसके बाद वह २ बार कहता है – ‘अशहदो अल्ला इलाह इल्लल्लाह’ अर्थात मैं गवाही देता हूँ कि अल्लाह के सिवाय कोई पूज्य नहीं है।

फिर २ बार कहता है- ‘अशहदु अन-ना मुहम्मदर्रसूलुल्लाह’ जिसका अर्थ है- मैं गवाही देता हूँ कि हजरत मुहम्मद अल्लाह के रसूल (उपदेशक) हैं।

फिर मुअज्जिन दाहिनी ओर मुँह करके २ बार कहता है- ‘हय-या अललसला’ अर्थात् आओ नमाज की ओर!

फिर बाईं ओर मुँह करके २ बार कहता है- ‘हय-या अलल फलाह’ यानी आओ कामयाबी की ओर!

इसके बाद वह सामने (पश्चिम) की ओर मुँह करके कहता है- ‘अल्लाह हू अकबर’ अर्थात अल्लाह ही एकमात्र सबसे बड़ा है।

अंत में १ बार ‘ला इलाह इल्लल्लाह’ अर्थात् अल्लाह के सिवा कोई भी पूज्य नहींं है। “फजर” यानी भोर की अजान में मुअज्जिन १ वाक्य अधिक कहता है- ‘अस्सलात खैरूम मिनननौम’ अर्थात नमाज नींद से बेहतर है!

भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में क्या इस तरह से लाउड स्पीकर पर दूसरे धर्मों के मानने वालों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा सकता है ?

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार