Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeसोशल मीडिया सेव्हाट्सएप एंड्रॉयड बीटा अपडेट में दिखा एक नया फीचर, जानें इसके बारे...

व्हाट्सएप एंड्रॉयड बीटा अपडेट में दिखा एक नया फीचर, जानें इसके बारे में

मल्टीमीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने अपने एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.17.430 में नया अपकमिंग फीचर पेश किया है। हाल ही में व्हाट्सएप के बंद होने के बाद यह खबर सामने आई है की कंपनी अपने बीटा प्रोग्राम्स की टेस्टिंग कर रही है।

कैसा होगा आने वाला फीचर:

WeBetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार- व्हाट्सएप में एक नए तरीके का ग्रुप फीचर आने वाला है। इसके अंतर्गत एडमिनिस्ट्रेटर ग्रुप के चैट फीचर को ग्रुप में मौजूद अन्य यूजर्स के लिए डिसेबल कर सकता है। इस फीचर को आईओएस बीटा वर्जन में देखा गया था। लेकिन यह पहली बार है जब इस फीचर को एंड्रॉयड में भी देखा गया है। एक बार अगर नॉन-एडमिन यूजर के लिए चैट डिसेबल हो गई फिर वो ग्रुप में आने वाले मैसेज सिर्फ पढ़ पाएगा। इसके अलावा वो ग्रुप एडमिन को मैसेज भेज पाएगा और ग्रुप को म्यूट कर पाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार- जब यूजर ग्रुप एडमिन को मैसेज करेगा तो व्हाट्सएप यह मैसेज एडमिन को ग्रुप की तरफ से रिप्लाई के रूप में भेजेगा। एडमिन हर 72 में ग्रुप रिस्ट्रिक्ट कर सकता है। हालांकि, इस लिमिट को व्हाट्सएप अपनी तरफ से बदल भी सकता है।

आपको बता दें, व्हाट्सएप की तरह फेसबुक भी यूजर्स अनुभव को बेहतर करने के लिए कुछ नए फीचर्स लाने की तैयारी में है:

स्ट्रीक्स फीचर:

एक ऑनलाइन पोर्टल के मुताबिक, फेसबुक एक नए फीचर स्ट्रीक्स पर काम कर रहा है। यह फीचर स्नैपचैट की तरह है। इस फीचर के तहत यह पता चलता है कि यूजर अपने किस दोस्त से कितने दिनों से लगातार चैटिंग कर रहा है। ऐसे में अगर आप अपने किसी दोस्त से दो दिन से ज्यादा समय से बात कर रहे हैं तो स्ट्रीक्स फीचर के जरिए आप यह देख पाएंगे कि आप अपने दोस्तसे कितने दिनों से बात कर रहे हैं। यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन्स के लिए ही उपलब्ध है।

डिस्कवर टैब:

कंपनी अपने भारतीय यूजर्स के लिए डिस्कवर टैब लाने की तैयारी कर रही है। इस फीचर को अमेरिका में फेसबुक एफ8 2017 कॉन्फ्रेंस के दौरान पेश किया गया था। यह यूजर को अपने आस-पास की जगह और बिजनेसेज को ढूंढने की अनुमति देता है। यह टैब एप की होमस्क्रीन पर दायीं तरफ नीचे की ओर दिखाई देगा।

साभार- से

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार