Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeजियो तो ऐसे जियोदुबई में रहने वाली भारतीय किशोरी ने आदिवासी लड़कियों को सैनिटरी पैड...

दुबई में रहने वाली भारतीय किशोरी ने आदिवासी लड़कियों को सैनिटरी पैड बाँटे

अक्षय कुमार की ‘पैडमैन’ से प्रेरित होकर दुबई में रहने वाली 13 साल की एक लड़की ने ग्रामीण महाराष्ट्र से 250 लड़कियों को गोद लिया है और उन्हें सैनिटरी नैपकिन बांटे हैं। रीवा तुलपुले का परिवार महाराष्ट्र से ताल्लुक रखता है। उसने इस काम के लिए पिछले कुछ महीनों में दुबई में राशि एकत्रित की। वह पिछले सप्ताह भारत आई और शनिवार को साहापुर तालुका के स्कूलों में लड़कियों को करीब एक साल का सैनिटरी पैड का स्टॉक बाँटा।

उसने कहा, ‘‘मैंने कुछ महीने पहले ‘पैडमैन’ देखी थी और मुझे मासिक धर्म के दौरान लड़कियों के सामने आने वाली समस्याओं का पता चला। मैंने फौरन भारत खासकर महाराष्ट्र के गांवों में रहने वाली लड़कियों के लिए कुछ करने का मन बना लिया।’’

आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली रीवा ने कहा कि उसने यह विचार कोंकण स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य निरंजन देवखरे के साथ उस समय साझा किया जब वह दुबई आये थे। देवखरे ने रीवा को इस काम के लिए प्रोत्साहित किया। रीवा ने दुबई में दिवाली के समय लोगों से इस काम के लिए सहायता राशि मांगी और बहुत कम समय में उसने 250 लड़कियों के लिए सैनिटरी पैड खरीदने के लिहाज से पैसे जुटा लिये।

उसने देवखरे के एनजीओ ‘समन्वय प्रतिष्ठान’ द्वारा आयोजित समारोह में नैपकिन बांटे।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार