कोटा। हाल ही में राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के सचिव डॉ. बसंत सिंह सोलंकी को कोटा प्रवास पर लेखक ने प्रकाशक के साथ राजाथान रचनाकार परिचय कोश की प्रति भेंट की। जब उनसे इस पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी तो उन्होंने खुले मन से स्वीकार किया जो कार्य अकादमी नहीं कर सकी वह आपने डॉ. वैदेही जी के साथ मिल कर दिखाया है। उन्होंने बताया हमने भी राज्य के करीब बारहसौ रचनाकारों का संकलन तैयार कर लिया था परंतु किसी कारण वश वह प्रकाशित नहीं हो सका।
उन्होंने कहा मैं जानता हूं यह कार्य कितना श्रमसाध्य और जीवट का है। आपने 552 रचनाकारों का परिचय कोश रिकार्ड अल्प समय में प्रकाशित किया जो आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। अकादमी सचिव ने इसे महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ बताते हुए कहा न केवल इसमें शामिल रचनाकारों को ही नहीं वरन अन्य रचनाकारों भी इसे अपने पास रखना चाहिए। ऐसे प्रकाशन यदा कदा ही निकलते हैं जो अमूल्य धरोहर होते हैं। इस भागीरथी कार्य के लिए लेखकों और बेहतरीन प्रकाशन के लिए प्रकाशक को अपनी तथा साहित्य अकादमी की ओर से बधाई देता हूं और प्रकाशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं।





