Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeमीडिया की दुनिया सेसंघ की बैठक में पाँचवी पंक्ति मे बैठे थे अमित शाह

संघ की बैठक में पाँचवी पंक्ति मे बैठे थे अमित शाह

भारत की वर्तमान राजनीति में वो पावर हाउस बने हुए हैं। सत्ता उनके इर्द-गिर्द घुमती है। पीएम नेरन्द्र मोदी के वो सबसे बड़े विश्वासपात्र हैं। देश पर शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी उनके नेतृत्व में वर्चस्व के शिखर पर है। आज बीजेपी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नाम से जानी जाती है। अमित शाह की दोस्ती की ख्वाहिश आपकी राजनीतिक महात्वाकांक्षा के लिए मजबूत सीढ़ी साबित हो सकती है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की शख्सियत के चित्रण का मकसद उनके राजनीतिक आभामंडल को दर्शाना है।

इस तस्वीर को देखिए। वृन्दावन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक चल रही है। आरएसएस की इस मीटिंग में संघ और उसके अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी देश के सम-सामयिक मुद्दों पर चर्चा करने इकट्ठा हुए हैं। तस्वीर के एकदम बायीं ओर अपनी नजरों को ले जाइए। कई चेहरों के बीच आपको दिखेंगे भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। पीछे से तीसरी और बायीं तरफ से दूसरी पंक्ति में बैठे अमित शाह संघ की उस बैठक में शिरकत कर रहे हैं जहां हर शख्स संघ का महज एक स्वयंसेवक हैं। इस बैठक में स्वयंसेवकों की राजनीतिक, सामाजिक हैसियत से नेम प्लेट और कुर्सियों की कतार तय नहीं होती है। लिहाजा अमित शाह को लिहाजा अमित शाह को एक कोने में बैठना पड़ा।

साभार- जनसत्ता से

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार