Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeपुस्तक चर्चाभुवेन्द्र त्यागी की किताब ‘ये है मुंबई’ का विमोचन

भुवेन्द्र त्यागी की किताब ‘ये है मुंबई’ का विमोचन

मुंबई में स्टोरी मिरर के यूथ कॉन्क्लेव के समापन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार भुवेन्द्र त्यागी की किताब ‘ये है मुंबई’ का विमोचन एक भव्य समारोह में हुआ। मुंबई और मुंबईकरों की संस्मरणात्मक कथाओं की इस किताब का विमोचन करते हुए वरिष्ठ कवि, आलोचक और मुंबई विशेषज्ञ विजय कुमार ने कहा, ‘इस किताब की कथाएं, रेखाचित्र और संस्मरण दंग कर देते हैं। इनमें 2000 के बाद मुंबई में हुए सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक बदलावों पर लेखक की पैनी नजर रही है।’

मुंबई विश्वविद्यालय के कालीना परिसर में आयोजित इस समारोह में विजय कुमार ने कहा, ‘ये आम मुंबईकर को खास बनाने वाली कथाएं हैं। मगर इन्हें रचने के लिए संवेदनशीलता की जरूरत थी, जिसका लेखक ने बखूबी निर्वाह किया है। एक पत्रकार होने के भुवेन्द्र ऑब्जर्वर की दृष्टि रखते हैं और पत्रकारीय तटस्थता की कसौटी के अनुसार कथा में होते हुए भी उसमें लिप्त नहीं होते। इसीलिए ये कथाएं बहुत सटीक और स्वाभाविक हैं। इनमें एक अलग किस्म की ताजगी है। दरअसल ये मुंबई की धड़कती हुई कथाएं हैं।’

भुवेन्द्र त्यागी ने अपनी आठवीं पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कहा, ‘मुझे ये कथाएं मुंबई की सड़कों पर, आम घरों में, अपने एकदम आसपास मिलीं। वास्तव में ऐसी घटनाएं हम सभी हर रोज देखते हैं। ये हमें प्रेरित और प्रभावित करती हैं। मुंबई और मुंबईकरों की जिजीविषा को समर्पित इस पुस्तक में मुंबई को देश का सबसे जोशीला महानगर बनाने वाले अक्स मौजूद हैं।’

स्टोरी मिरर युवा मेले के समापन समारोह में मेराकी (हाना वैद), नॉक्ड आउट (साबी शेख), यूरोपा (हेवेल पिंटो), टेल्स फ्राॅम ईस्ट ऑफ सिंगालिया (अरुण आचार्य), समांतर सिनेमा (हूबनाथ पांडे), रिक्ता (मनीषा श्री) और पिता व अन्य कहानियां (धीरेन्द्र अस्थाना) पुस्तकोंं का भी विमोचन हुआ।

2 लाख रुपये के पुस्कार
भारत के सर्वोत्‍तम कहानी पोर्टल स्टोरीमिरर ने मुंबई चारदिवसीय स्‍टोरीमिरर युवा सृजन मेला आयोजित किया। इसमें मुंबई और नवी मुंबई के 120 कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए कहानी और कविता लेखन, पाठ, नुक्‍कड़ नाटक, कला, रचना शिविर जैसे लगभग 25 कार्यक्रम आयोजित किये गये। विजेताओं को दो लाख रुपये के पुरस्‍कार प्रदान किये गये।

स्टोरीमिरर पर 6,000 लेखक
स्‍टोरीमिरर पोर्टल और पुस्‍तक प्रकाशन के क्षेत्र में एक नया नाम है। मार्च 2016 में ही शुरू हुआ स्टोरीमिरर युवा वर्ग में लेखन के प्रति ललक जगाने के लिए चेन्‍नै, नई दिल्‍ली और मुंबई में रचनाशिविर तथा कहानी पाठ के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करता है। इसके पोर्टल पर हिंदी, ओडिया, गुजराती और अंग्रेजी के 6,000 लेखकों की 55,000 कहानियां और कविताएं हैं। स्‍टोरीमिरर के पाठकों की संख्‍या 30 लाख से अधिक है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार