Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeमीडिया की दुनिया सेब्लूम बर्ग ने ज़ी के खिलाफ दुर्भावना से गलत लेख लिखा

ब्लूम बर्ग ने ज़ी के खिलाफ दुर्भावना से गलत लेख लिखा

दिल्ली की सेशन कोर्ट ने एक मार्च को जारी अपने आदेश में ‘ब्लूमबर्ग’ (Bloomberg Television Production Services India Pvt. Ltd) को ‘जी’ (ZEE Entertainment Enterprises Ltd) के खिलाफ 21 फरवरी के लिखे गए एक मानहानिकारक लेख (Defamatory Article) को हटाने का आदेश दिया है।
‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ की याचिका पर कोर्ट ने ब्लूमबर्ग को इस आर्टिकल को पोस्ट, सर्कुलेट अथवा पब्लिश न करने का आदेश दिया है। ‘जी’ की ओर से कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि ‘ब्लूमबर्ग’ द्वारा पब्लिश यह आर्टिकल झूठा और तथ्यात्मक रूप से गलत था और दुर्भावना से प्रेरित इस आर्टिकल का उद्देश्य कंपनी को बदनाम करना था।
‘जी’ का यह भी कहना था कि इस आर्टिकल में कंपनी के कॉरपोरेट गवर्नेंस और बिजनेस ऑपरेशंस के बारे में गलत विवरण दिया गया। इसमें बताया गया कि कंपनी के शेयर मूल्य में 15 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे निवेशकों की संपत्ति घट गई। इसके साथ ही ब्लूमबर्ग के आर्टिकल में गलत तरीके से प्रकाशित किया गया है कि ‘भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड’ (सेबी) को कंपनी में 241 मिलियन डॉलर के अकाउंट से जुड़े इश्यू मिले, जबकि उल्लिखित नियामक की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं है। कंपनी द्वारा दृढ़ता से इसका खंडन करने के बावजूद, आर्टिकल ने नियामक के किसी भी आदेश के आधार के बिना दुर्भावना से ग्रस्त होकर इस आर्टिकल को पब्लिश किया।
‘ZEE’ के अधिवक्ता ने 28 फरवरी 2024 को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट के समक्ष तर्क दिया कि यदि उनकी याचिका पर निषेधाज्ञा नहीं दी गई तो कंपनी को अपूरणीय क्षति हो सकती है।
image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार