Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeपुस्तक चर्चासंस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने किया 'स्त्रीत्व' का विमोचन

संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने किया ‘स्त्रीत्व’ का विमोचन

इंदौर। हिन्दी महोत्सव 2020 के अंतर्गत मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस मनाया गया। इसमें मध्य प्रदेश शासन की संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर द्वारा संस्मय प्रकाशन से प्रकाशित पुस्तक ‘स्त्रीत्व’ का विमोचन किया गया। यह पुस्तक नारी विषय पर है, इसमें सम्मिलित सभी रचनाएँ मातृशक्ति द्वारा लिखी एवं मातृशक्ति शिखा जैन एवं भावना शर्मा द्वारा संपादित है। सुश्री ठाकुर द्वारा मातृभाषा उन्नयन संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ भी प्रेषित की तथा हिन्दी के राष्ट्रभाषा होने की माँग का समर्थन भी किया।

स्त्रीत्व के बारे सुश्री ठाकुर ने कहा कि ‘नारी विश्व की निर्मात्री शक्ति है एवं राष्ट्र की आधार शक्ति है।’ इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी द्वारा सुश्री ठाकुर को संस्थान द्वारा मनाए जा रहे हिन्दी महोत्सव 2020 की जानकारी प्रदान की एवं डॉ. जैन की पुस्तक काव्यपथ भेंट की गई। संस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नितेश गुप्ता, हिन्दी योद्धा लव जोशी, सुनील शेखावत आदि उपस्थित रहे।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार