Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeमीडिया की दुनिया सेभूतों को चुनौती देने वाले गौरव तिवारी की रहस्यमयी मौत

भूतों को चुनौती देने वाले गौरव तिवारी की रहस्यमयी मौत

इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी के फाउंडर और सीईओ गौरव तिवारी की रहस्यमयी मौत हो गई। वे दिल्ली के अपने द्वारका स्थित घर पर मृत पाए गए। पुलिस जांच में जुटी है और मौत के सही-सही कारणों का अभी तक भी पता नहीं चल पाया।

कई टीवी शो में लोगों के सामने भूतों से जुड़े रहस्यों का खुलासा कर चुके गौरव का शव बाथरूम के फ्लोर पर पड़ा था। बताया जा रहा है कि उनकी गर्दन पर एक काला निशान भी था। हालांकि पुलिस के मुताबिक उनकी मौत दम घुटने से हुई है।

गौरव के परिवार वालों ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे उन्हें बाथरूम से एक तेज आवाज आई। दरवाजा खोलकर देखा तो गौरव फ्लोर पर पड़ा था। गौरव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया मगर उनकी मौत हो गई। अक्सर भूत-प्रेतों और आत्माओं को लेकर रिसर्च करने वाले गौरव की मौत असाधारण नहीं लगती। ऐसे में उनके पिता उदय तिवारी ने भी टाइम्स ऑफ इंडिया को एक चौंकाने वाला खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि गौरव पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी को बताता था कि एक बुरी आत्मा उसे अपनी ओर खींच रही है। उदय तिवारी ने बताया कि उनकी बहू ने गौरव की बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। गौरव की पत्नी को लगा था कि गौरव ज्यादा काम के चलते डिप्रेशन में यह सब कह रहा है।

इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी की वेबसाइट के मुताबिक गौरव पहले एक कमर्शियल पायलट थे, जिसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र में काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने दुनियाभर की करीब 6000 भूतहा जगहों का निरीक्षण किया था। इसके अलावा गौरव हांटेड वीक एंड्स वित सन्नी लिओन, एमटीवी गर्ल्स नाईट आउट, भूत आया और फियर फाइल्स जैसे कई शो का हिस्सा रह चुके थे। वह 16 दिसंबर और टैंगो चार्ली फिल्म में भी काम कर चुके थे।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार