Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeमीडिया की दुनिया सेआईएन खबर का इतिहास चैनल चैनल, तीन मिनट में जानिए इतिहास...

आईएन खबर का इतिहास चैनल चैनल, तीन मिनट में जानिए इतिहास की ये रोचक कहानियां

आईटीवीनेटवर्क (ITV) के हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज की वेबसाइट इनखबर (Inkhabar) ने एक नया प्रयोग किया है। आमतौर पर भारतीय इतिहास से जुड़ी कहानियां टीवी शोज पर आती थीं, वेबमीडिया पर भी वो आईं तो या तो वो व्यूज को बढ़ाने के लिए तथ्यों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करती हैं, या मीडिया हाउसेज से जुड़ी साइट्स पर होती भी हैं, तो लम्बे शोज होते हैं। ऐसे में whats App के दौर में कम वक्त में इतिहास से जुड़ी रोचक कहानियां मिल जाएं तो बात ही क्या है। InKhabar History चैनल के इन विडियोज की खासियत है कि ये सिर्फ तीन से चार मिनट्स में घटना की पूरी जानकारी देते है। चूंकि इतिहास में विवादों की भी काफी गुंजाइश रहती है, इसलिए शो के होस्ट विष्णु शर्मा पर भी भरोसा किया जा सकता है, मीडिया में इतिहास के जाने माने ब्लॉगर हैं।

टीवी पत्रकार विष्णु शर्मा इतिहास के ब्लॉगर होने के साथ साथ, पत्रकार हैं, इतिहास से नेट क्वालीफाइड हैं, एमफिल कर चुके हैं। इंडियन हिस्ट्री पर उनका काम यूट्यूब से लेकर तमाम बेवसाइट्स पर बिखरा पड़ा है। अभी कुछ माह पहले ही उनकी पहली किताब ‘गुमनाम नायकों की गौरवशाली गाथाएं’, जो इतिहास के दिलचस्प वाकयों पर केंद्रित है, भी प्रकाशित हो चुकी है। 2016 में उन्हें एबीपी न्यूज चैनल द्वारा सर्वश्रेष्ठ ब्लॉगर सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। बहुत जल्द उनकी एक और किताब इतिहास से जुड़े विवादों पर आने वाली है।

आईबीएन खबर हिस्ट्री चैनल ना केवल आपको यूट्यूब पर मिलेगा, बल्कि डेली मोशन पर भी दिखेगा। इसमें केवल भारतीय राजनीतिक इतिहास से जुड़े दिलचस्प किस्से ही नहीं बॉलीवुड इतिहास से जुड़े दिलचस्प किस्से भी बताए जाएंगे वो भी सिर्फ तीन मिनट में। आपको बता दें कि विष्णु शर्मा मुंबई में काम कर चुके हं और बॉलीवुड खबरों के चैनल ई24 की लांचिंग में उनकी अहम भूमिका रही है, अब भी फिल्मों के रिव्यू करते हैं। दरअसल आईटीवी नेटवर्क मैं संदीप अमर ने बतौर डिजिटल सीईओ जब से ज्वॉइन किया है, तब से डिजिटल पर काफी तेजी से काम हो रहा है। हिंदी इंगलिश में कई सारे यूट्यूब चैनल्स खोले गए हैं, जिनकी जानकारी हम आपको बाद में देंगे। लेकिन अगर आपको इतिहास में थोड़ी सी भी दिलचस्पी है तो आपके लिए इस चैनल पर काफी दिलचस्प खुराक है और अगर नहीं है, तो इस चैनल की वीडियो कहानियां देखकर आपके अंदर वो दिलचस्पी पैदा हो जाएगी क्योंकि ये तरीका वाकई में दिलचस्प है। हर स्टोरी अपने आप में आधे घंटे का शौ है, जो करीने से तीन मिनट में समेटा गया है।

आप Inkhabar History चैनल इस लिंक पर भी उपलब्ध है

https://www.youtube.com/channel/UC4irajoJgGbP5yINu1Va7GQ

साभार- http://samachar4media.com से

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार