Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeपुस्तक चर्चा'नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले' में 'प्रकाशन विभाग' की दो पुस्तकों का...

‘नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले’ में ‘प्रकाशन विभाग’ की दो पुस्तकों का विमोचन

प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित ‘इंडिया ईयर बुक 2024’ और ‘करियर कॉलिंग’ पुस्तक ने मार्केट में दस्तक दे दी है। इन दोनों पुस्तक का विमोचन सूचना-प्रसारण सचिव संजय जाजू ने शनिवार को प्रगति मैदान में चल रहे ‘नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले’ में किया।

भारत की प्रगति से संबंधित नवीनतम जानकारी प्रदान करने वाली ‘इंडिया ईयर बुक 2024’ एक वार्षिक संदर्भ पुस्‍तक है, जो देश के विकास के बारे में अवगत रहने के इच्छुक लोगों के लिए अनिवार्य है।

विभाग की ओर से प्रकाशित एक अन्य पुस्‍तक ‘करियर कॉलिंग’ साप्ताहिक समाचार पत्र ‘रोजगार समाचार’ में हाल ही में प्रकाशित लेखों का एक विचारशील संग्रह है, जो छात्रों और युवाओं को करियर के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करेगी। यह पुस्तक आज के प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में सुविचारित विकल्पों के महत्व पर जोर देती है।

इन दोनों पुस्‍तकों के अलावा प्रगति मैदान के हॉल नंबर 5 के स्टॉल नंबर बी-11 में प्रदर्शित प्रकाशन विभाग के विशाल संग्रह में ‘योजना,’ ‘कुरुक्षेत्र,’ ‘आजकल,’ और ‘बाल भारती’ जैसी लोकप्रिय पत्रिकाएं शामिल हैं, जो अनेक विषयों के बारे में महत्‍वपूर्ण जानकारी प्रदान करती हैं।

प्रकाशन विभाग विविध विषयों को कवर करने वाली अपनी पुस्तकों का संग्रह भी प्रदर्शित कर रहा है। पसंदीदा पुस्‍तकों में गांधीवादी साहित्य, उल्लेखनीय ‘बिल्‍डर्स ऑफ मॉडर्न इंडिया’, कला, संस्कृति, विरासत और बाल साहित्य से संबद्ध विभिन्न पुस्तकें शामिल हैं। ये पुस्‍तकें देश भर में बोली जाने वाली अनेक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार