पंडित बेनीमाधव रे बंगाल के राजशाही के एक बंगाली ब्राह्मण डाकू थे जिनका गिरोह अमावस्या की रात को पठानों को पकड़ लेता था और उनकी नरबलि माँ यवनमर्दिनी काली के सामने चढ़ाता था।
पंडित बेनीमाधव रे बंगाल के राजशाही साम्राज्य के चलन-बील के निवासी थे। राजशाही बंगाल का एक सामंती राज्य था जिसके शासक राय या रे टाइटल लिखते थे, अपने प्रारंभिक जीवन में पंडत बेनीमाधव एक विद्वान वरेन्द्र ब्राह्मण पंडित और संस्कृत आचार्य थे। पठान शासक शेरशाह सूरी ने 1539 में ही बंगाल पर कब्जा कर लिया था,उस युग में पठान मंदिरों और मूर्तियों को ध्वस्त कर देते थे और हिंदुओं को पूजा बंद करने के लिए मजबूर करते थे।
इसी अराजकता के दौर में एक दिन संस्कृत आचार्य पंडित बेनीमाधव की पत्नी का एक पठान द्वारा अपहरण कर लिया गया, पंडित बेनीमाधव रे एक कुशल तलवारबाज थे ,बदला लेने के लिए बेनीमाधव ने जंगल का रुख किया और डाकुओं का एक गैंग बना लिया ।
शुरुआत में उन्होंने बागी गोबिंदो सिंघा की टीम में शामिल होकर वहां मार्शल ट्रेनिंग प्राप्त की। बाद में, गोबिंदो सिंघा की मृत्यु के बाद रे गैंग का मुखिया बन गया, और "पंडित डकैत" नाम से प्रसिद्ध हुआ। उनके दो प्रमुख कमांडर जुगल किशोर सान्याल और चंडी प्रसाद रे थे। चंडीप्रसाद और जुगलकिशोर, पठानों के बीच डर पैदा करने के लिए कुख्यात थे और उन्हें इसी डर के कारण "काल चंदेय" और "काल जोगाला" के नाम से जाना जाता था।
बदले की आग ने पंडित बेनीमाधव को इतना क्रूर बना दिया था कि प्रत्येक अमावस्या की रात को वो अपनी आराध्य देवी मां यवनमर्दिनी काली के चरणों में 2 3 पठानों की बलि चढ़ाता था> एक बार बेनी रे का आदेश पाकर जुगल और चंडी ने पठान सूबेदार ज़ालिल खान के घर पर हमला कर दिया। चंडीप्रसाद ने पूरे घर को घेर लिया और पठानों ने डर के मारे आत्मसमर्पण कर दिया। फिर ज़ालिल खान और खलील खान को बांध दिया गया और बाद में अमावस्या की रात को दोनों की काली की बलि चढ़ा दी गई।
बेनीमाधव रे चलन बील में एक द्वीप पर रहते थे, उनका डेरा घने जंगल से घिरा हुआ था। जिस क्षेत्र में वह रहते थे उसे "पंडित डाकाटर भीटा" के नाम से जाना जाता है, हालांकि पठान इसे "शैतान का भीटा" (शैतान का निवास) कहते थे।
पठानों के बाद मुगल अकबर का शासन आने पर जब आमेर के राजा मान सिंह बंगाल के गवर्नर थे उनके छोटे भाई भाऊ सिंह ने पंडित बेनीमाधव से आत्मसमपर्ण करवा लिया था।
साभार- https://www.facebook.c om/share/p/166vu8DsQPY/ से




