Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeधर्म-दर्शनसमृद्ध एवं खुशहाल दिवाली के लिए वास्तु का महत्व

समृद्ध एवं खुशहाल दिवाली के लिए वास्तु का महत्व

हमारे जीवन में धन एवं प्रगति को आकर्षित करने के लिए दिशाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। वास्तुशास्त्र में अल्केमी की दिशाओं के अनुसार, सही कार्य को सही दिशा में करना ही धन को आकर्षित करने का मूल मंत्र है। लक्ष्मी शब्द धन का ही पर्यायवाची है। दीपावली पूजन, धन की देवी लक्ष्मी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने की एक धार्मिक प्रक्रिया है। वास्तवकिता में, देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका स्थान, आपका घर, ऑफिस या कार्यस्थल इसके लिए तैयार रहें। आप यह 4 चरणों वाले वास्तु प्रयोग विधि के जरिये आसानी से कर सकते हैं, इस विधि का निर्माण 12000 से अधिक वास्तु केस स्टडी का शोध करने के बाद किया गया है। इसमें आपके घर के प्रवेश द्वार, कमरों, रंगों और आंतरिक सजावटी वस्तुओं के प्रभाव के बारे में बताया गया है।

वास्तु शास्त्र के इस लिखित शोध में देखने को मिलता है कि धन को आकर्षित करने की आपकी क्षमता पर इनमें से प्रत्येक का गहरा प्रभाव पड़ता है। दीपावली के अवसर पर, रंग, प्रकाश और आंतरिक सजावट सभी चीजें अधिक महत्वपूर्ण हो जाती हैं। चाहे वह आपके प्रवेश द्वार, या दीवारों, पर्दों, फर्नीचर या फिर दियों पर बनाई गई रंगोली ही क्यों ना हो, रंगों का आपके मस्तिष्क और आपके जीवन में पर गहरा प्रभाव होता है। इसलिए, इस बार दीवाली पर घर के इंटीरियर दोबारा करने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी रंग 16 वास्तु विभागों के मूल तत्वों के अनुसार उपयोग किए गए हों। उदाहरण के तौर पर, उत्तर दिशा जल का विभाग है, इसलिए आप अधिक धन आकर्षित करने के लिए यहां नीले, हरे, भूरे, चॉकलेट या इनसे संबंधित रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :

रूप चौदस
दिवाली पूजन के लिए आवश्यक पूजा सामग्री
दीवाली की पौराणिक कथा
वास्तु सम्मत लक्ष्मी पूजन
लक्ष्मीजी की आरती
दीपक जलाने व आतिशबाजी का कारण
खगोलीय दृष्टि से दिवाली का महत्व
जैन मतानुसार दीपावली पूजन
जैन दिवाली पूजा आरती
दीपावली और जुआ
राम की शक्ति पूजा
भाई-दूजः बहन के निश्छल प्यार का प्रतीक
उर्दू शायरो ने भी खूब कलम चलाई है दिवाली पर

दीपावली प्रकाश का पर्व है और रंगों के जैसे ही, विभिन्न रौशनियों का भी आपके अवचेतन मन पर असर पड़ता है। सही स्थान एवं दिशा में उपयुक्त रौशनी का प्रयोग कर आप इच्छित परिणाम हासिल कर सकते हैं। कई लोगों द्वारा महावास्तु विशेषज्ञों की सलाह पर रौशनी का प्रयोग किया गया और इसके बेहतरीन परिणाम हासिल हुए। उदाहरण के लिए, अगर आपको महसूस होता है कि आपकी कड़ी मेहनत को नजरअंदाज किया जा रहा है और लोग आपके ब्रांड को प्रतिसाद नहीं दे रहे तो आपको अपने घर के दक्षिण ज़ोन में एक लाल बल्ब लगाने की जरूरत है। अगर इसे दक्षिण-पूर्व में लगाया जाए तो यह आपको अपने अटके हुए भुगतान (पेमेंट्स) निकलवाने में मददगार होगा। घर के इंटीरियर डेकोरेशन में उपयोग किए गए रंगों, रौशनियों और वस्तुओं पर ध्यान देने के लिए दीपावली सही समय है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह सब वास्तु नियमों के अनुसार हैं। अगर ऐसा नहीं है तो, महावास्तु में आसान प्रयोग वाले वैज्ञानिक वास्तु समाधान मौजूद हैं जैसे कि रंगों, रौशनियों, धातुओं और पेंटिग्स का प्रयोग, जिनके माध्यम से किसी भी वास्तु दोष को बिना किसी तोड़फोड़ या ढांचे में बदलाव के बिना दूर किया जा सकता है।
महावास्तु दीपावली 2015 आपको कुछ जांचे परखे और शक्तिशाली महावास्तु समाधानों की सलाह देता है जिनके माध्यम से आप अपने घर, ऑफिस और फैक्ट्रियों में लक्ष्मी को आकर्षित कर सकते हैं।

1. खर्च और बर्बादी के वास्तु ज़ोन दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम दिशा से भगवान की मूर्तियों और तस्वीरों को हटा दें और इन्हें उत्तर पूर्व में स्थापित करें जो कि मस्तिष्क में स्पष्टता लाने वाले वास्तु जोन है। यह आपको अधिक धन आकर्षित करने और अपनी संपत्ति में वृद्धि करने में मदद करेगा।

2. एक नीली बोतल में मनी प्लांट लगाकर उत्तर दिशा में रखें, जो कि धन एवं अवसरों का वास्तु जोन है। यह आपको सफलता और अपने करियर में प्रगति की संभावनाओं को आकर्षित करने में सहायक होगा।

3. उत्तर-उत्तर-पूर्व वास्तु जोन से लाल, नारंगी या गुलाबी रंग पूरी तरह साफ कर दें। साथ ही, यहां से सफाई की वस्तुएं भी हटा दें। ध्यान रहे कि यहां एक डस्टबीन भी ना पड़ा रहे। इस समाधान से आप बेहतर स्वास्थ्य आकर्षित कर सकेंगे।

4. अपने पारिवारिक रिश्तों में अधिक प्यार और बेहतर समझ आकर्षित करने के लिए संबंधों के वास्तु जोन दक्षिण-पश्चिम से लाल, नारंगी और गुलाबी रंगों के शेड्स हटा दें। यहां पर अपनी एक फैमिली फोटोग्राफ गोल्डन फ्रेम में लगाएं। यह तस्वीर आपके खुशनुमा पलों की याद दिलाने वाली होनी चाहिए जिसमें सभी सदस्य खुश नजर आते हों।

5. लाभ और वृद्धि के वास्तु ज़ोन में एक गांव की तस्वीर काले फ्रेम में लगाकर लटकाएं। यह एक शक्तिशाली महावास्तु समाधान है जो आपके जीवन में भाग्य, समृद्धि और अधिक प्रगति आकर्षित करेगा। इस बार दीपावली पर उपरोक्त महावास्तु निर्देशों का पालन करें और अपने जीवन में अधिक धन और वृद्धि को आकर्षित करें!
(लेखक प्रसाद कुलकर्णी मुंबई के जाने-माने और प्रतिष्ठित महावास्तु विशेषज्ञ हैं और महावास्तु मुंबई के सीईओ भी हैं और आध्यात्मिक सलाहकारों के परिवार से संबंधित हैं। )

संपर्क: +91 8451021166, +91 22-28252357 +91 22-28371305 [email protected]

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार