Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeमीडिया की दुनिया सेविवादों का दूसरा नाम है हसीन जहाँ, शमी उसके दूसरे पति

विवादों का दूसरा नाम है हसीन जहाँ, शमी उसके दूसरे पति

शमी की पत्नी इस वक्त सुर्खियों में हैं। उन्होंने पति पर अन्य महिलाओं के साथ अफेयर चलाने का आरोप लगाया है। शमी उस दौरान हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में देवधर ट्रॉफी में इंडिया ए से खेल रहे थे। जहां ने न केवल अपने पति को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया, बल्कि उनके खिलाफ सबूत भी पेश किए। इनमें पति की वॉट्सएप अकाउंट और मैंसेजर पर अन्य लड़कियों से हुई बातचीत के मैसेज के स्क्रीनशॉट्स थे।

स्टार्स अनफोल्डेड डॉट कॉम का दावा है कि विवादों से घिरे भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी हसीन जहां के पहले पति नहीं है। जहां ने उनसे पहले किसी और से शादी की थी। लेकिन उनके पहले शौहर के साथ रिश्ते सामान्य नहीं रहे, लिहाजा वे अलग हो गए थे। बाद में उनकी मुलाकात भारतीय क्रिकेटर हुई। दो साल तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों ने साल 2014 में एक होने का फैसला किया था। हसीन जहाँ ने अपने पति शमी पर अन्य महिलाओं के साथ अफेयर चलाने का आरोप लगाया है। शमी उस दौरान हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में देवधर ट्रॉफी में इंडिया ए का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे थे। जहां ने न केवल अपने पति को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया, बल्कि उनके खिलाफ सबूत भी पेश किए। इनमें पति की वॉट्सएप अकाउंट और मैंसेजर पर अन्य लड़कियों से हुई बातचीत के मैसेज के स्क्रीनशॉट्स थे। आइए जानते हैं जहां के बारे में कुछ और रोचक बातें-

26 वर्षीय जहां का जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में हुआ था। उनके पिता ट्रांसपोर्ट का कारोबार संभालते हैं। शमी की पत्नी हमेशा से मॉडल बनने की तम्मना रखती थीं। कोलकाता में बेहद कम उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। वह फिल्मों में भी काम करना चाहती थीं। हसीन शमी की दूसरी पत्नी हैं। 2012 में आईपीएल सीजन में वह एक कंपनी के लिए मॉडलिंग कर रही थीं। टूर्नामेंट के दौरान उनकी शमी से मुलाकात हुई थी। दोनों इसके बाद दो साल तक डेटिंग करते रहे। फिर उप्र के मुरादाबाद में छह जून को होटल रिजेंसी में उनकी और शमी की शादी हुई। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है।

शादी के बाद जहां को मॉडलिंग से तौबा करनी पड़ी। कारण पति के परिवार वाले बने। चूंकि शमी के पिता को हसीन का मॉडलिंग करना कतई पसंद नहीं था, इसलिए उन्हें अपने पैशन को छोड़ना पड़ा। क्रिकट्रैकर की खबर के मुताबिक, हसीन इससे पहले भी विवादों में रह चुकी हैं। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी को उन्होंने एक बार अपना करीबी दोस्त बताया था। हालांकि, वह इस बात को कभी साबित न कर सकीं। बाद में रवि अश्विन की पत्नी प्रीति अश्विन, गौतम गंभीर की पत्नी नताशा गंभीर, अजिंक्या रहाणे की पत्नी राधिका धोपावकर संग उनका विवाद सामने आया था।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार