उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सेवापुरी स्थित बाराडीह भूसौला गाँव में 11 लोगों ने सनातन धर्म अपना लिया है। इसमें तीन परिवारों के सदस्य शामिल हैं। भूसौला पेट्रोल पंप के पास आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन हुआ।
आचार्यों ने सभी का शुद्धिकरण कराया। इसके बाद उन्हें तिलक लगाकर और कलावा बाँधकर हिंदू धर्म में शामिल किया गया। धर्मांतरण करने वाले नट बिरादरी के इन परिवारों ने बताया कि वे चार पीढ़ी पहले भटक गए थे।
(वर्तमान में शुद्धि ही आपकी आने वाली पुश्तों की रक्षा करने में सक्षम हैं। याद रखें आपके धार्मिक अधिकार तभी तक सुरक्षित हैं, जब तक आप बहुसंख्यक हैं। इसलिए अपने भविष्य की रक्षा के लिए शुद्धि कार्य को तन, मन, धन से सहयोग कीजिए। )
#shuddhi_andolan #bhartiya_hindu_shuddhi_sabha #swami_dayanand #swami_shraddhanand





