Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeमीडिया की दुनिया सेविकीलिक्स खोलेगा व्यापमं की पोल

विकीलिक्स खोलेगा व्यापमं की पोल

व्यापमं घोटाला दुनिया की सबसे बड़ी ई-लाइब्रेरी विकिपीडिया तक पहुंच गया है। इसमें दुनियाभर से लोग व्यापमं से संबंधित जानकारी डाल रहे हैं। अब तक 500 से ज्यादा पोस्ट हो चुकी हैं और रोजाना 10 से 20 नई जानकारी जुड़ रही है। माना जा रहा है कि यहां से कोई बड़ा राज खुल सकता है और घोटाले की जांच में मदद मिल सकती है।

व्यापमं स्कैम नाम से बने पेज में कहा जा रहा है कि व्यापमं व्यावसायिक परीक्षा दाखिला एवं भर्ती घोटाला मंडल है। इस पर व्यापमं स्कैम से संबंधित जानकारी के साथ ऐसे रिफ्ररेंस भी डाले जा रहे हैं जो अभी देशभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। पॉप्युलर सोशल न्यूज साइट रेडिट और तमाम तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सबसे ज्यादा सर्च करने वाला कीवर्ड व्यापमं घोटाला बन गया है।

घोटाले का मुख्य केंद्र इंदौर को बताया जा रहा है। भारत के अलावा कनाड़ा के यूजर भी घोटाले से संबंधित जानकारी इसमें अपलोड कर रहे हैं। विकिपीडिया के अनुसार व्यापमं घोटाले की शुरुआत 1990 से हुई थी। 2000 में पहली एफआईआर हुई और 2009 में ये पीएमटी फर्जीवाड़े के रूप में सामने आया।

इंदौर पुलिस ने 20 लोगों को फर्जीवाड़े में गिरफ्त में लिया। इसमें मुख्य आरोपी जगदीश सागर है जो एक संगठित घोटाला चला रहा था। प्रदेश सरकार ने 26 अगस्त 2013 को एसटीएफ को मामला सौंपा और इसमें कई राजनेता, अफसर, व्यापमं अधिकारी, रैकेट लीडर्स, बिचौलिए, उम्मीदवार और पालकों को गिरफ्तार किया गया।

2015 तक घोटाले के तार दो हजार लोगों से जुड़ चुके हैं। भाजपा के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा और 100 से अधिक नेता को इसमें शामिल होना बताया गया है। अब जुलाई 2015 में व्यापमं की जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी है।

विकिपीडिया के एडिमिनिर्स्‍टेटर, एडिटर्स, कंट्रीब्यूटर्स रोजाना जानकारी जुटाकर इसमें डाल रहे हैं। इनके आईपी एड्रेस से पता लग रहा है कि कई यूजर बाहर के देशों से भी जानकारी अपलोड कर रहे हैं। -शशांक चोरे, आईटी एक्सपर्ट

हो सकता है यहां से खुल जाए कोई और बड़ा राज

विकिपीडिया और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइट पर जिस तरह से व्यापमं स्कैम सर्च किया जा रहा है उससे यह संभावना भी है कि यहां से व्यापमं मामले में कोई बड़ा राज खुल सकता है। -जितेन बंसल, वेब एंड ऐप डेवलपर्स

फेसबुक पर इतने पेज – ग्रुप व्यापमं स्कैम- 123 मेंबर व्यापमं स्कैम- 285 मेंबर आई एम अगेंस्ट व्यापमं स्कैम- 477 स्कैम राज- 42 व्यापमं स्कैम- 53 व्यापमं किलर स्कैम- 26 प्रोटेस्ट अगेंस्ट व्यापमं स्कैम- 29

यह है विकिपीडिया

विकिपीडिया नॉन प्रॉफिट फाउंडेशन है, जो 2001 में अस्तित्व में आया था। यह एक संग्रहित ई-कंटेंट ओपन सोर्स लाइब्रेरी है। जिस पर 290 भाषाओं में 3.5 करोड़ आर्टिकल्स मौजूद हैं। इसे 73 हजार सक्रिय सहयोगी अपडेट और एडिट कर रहे हैं। इस प्लेटफार्म पर फाइनल एडिटिंग एक पैनल करती है, जिसमें रजिस्टर्ड एडिटर्स होते हैं। विकिपीडिया का कोई सेंट्रल एडिटिंग बोर्ड नहीं है। हालांकि विकिपीडिया कंटेंट की कोई गारंटी नहीं लेता है। पेजों के कंटेंट आम लोगों द्वारा खुद-ब-खुद अपडेट-एडिट और आर्गेनाइज होते रहते हैं।

 

साभार-: http://naidunia.jagran.com/ से 

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार