Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeपाठक मंचसबसे बड़ी माता भारत माता

सबसे बड़ी माता भारत माता

बात करीब २ साल पहले की है | नवरात्रि का पहला दिन था | छुट्टियों में कॉलेज से घर आ रहा था | आगरा रेलवे स्टेशन से ऑटो किया ट्रांसपोर्ट नगर तक | शुरुवात में तो सब कुछ ठीक था पर जैसे ही हम कचहरी पहुंचे ड्राईवर ने ऑटो रोक दिया | वैसे तो आगरा अपना घर है | पुरे MG रोड पर शायद ही एसी कोई जगह होगी जहाँ जरूरत के वक्त मदद न मिल पाए | पर तमिलनाडु एक्सप्रेस आगरा ४ बजे पहुँचती है | उस समय थोडा सा अँधेरा होता है | तो मेरा डरना स्वाभाविक था |

मैं कुछ कर पाता इससे पहले ड्राइवर ऑटो से उतरा और वहां चौराहे पर लगी हुई भारत माता की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने लगा | प्रसाद चढ़ाकर उसने प्रतिमा की परिक्रमा की और वापस सर नवाकर वापस आ गया | थोडा प्रसाद खुद खाया थोडा मुझे दिया | मैं पहले तो थोडा डरा हुआ था | पर अब आश्चर्यचकित था | मैंने उस भाई से पूछा “ भाई आज नवरात्रि है आप मंदिर भी जा सकते थे | यहाँ आपने पूजा क्यों की ? ये तो भारतमाता हैं दुर्गा मैया थोड़े न हैं | इनकी पूजा क्यों ?”

बाई गॉड क्या दार्शनिकों वाला जबाब दिया उसने मुझे | उसने कहा कि “भैया ये आप क्या कह रहे हो ये तो अपनी भारतमाता है | इसकी जमीं पे अन्न उगता है जो हम लोग खाते हैं | इसी जमीन के अन्दर से पानी निकलता है जो हमारी प्यास बुझाता है | इसी पर हम चलते हैं इसी पर हम रहते हैं इसी पर हम सोते हैं | ये तो अपनी सबसे बड़ी माँ है | सबसे पहले पूजा का अधिकार इसी का है | अपनी दुर्गा मैया तो यही भारत माता है भाई | ”

मैंने राष्ट्रवाद पर भारतमाता की अवधारणा पर बड़े बड़े लेखको के व्याख्यान सुने हैं | पर जिन सरल शब्दों में उस ऑटो वाले ने मुझे भारत माता के बारे में बताया मैं हतप्रभ था | बड़े बड़े ज्ञानियों के लम्बे लम्बे भाषण मुझे उसके भोले शब्दों के आगे मुझे बौने लगे | आज जब कभी भी मैं नवरात्रि माँ की पूजा करता हूँ मुझे वो ऑटोवाला और उसकी भारतमाता की पूजा याद आती है | उसका नाम संजय था | अगर आपको कहीं मिले तो उन्हें भारत माता की जय कहना |

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार