मुंबई। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट ब्रांड की नई पहचान और विज़न के साथ एक बड़े रिब्रांडिंग अभियान की घोषणा की है। कंपनी के सीईओ पुनीत गोयनका ने इस नई पहल को एक “कंटेंट और टेक्नोलॉजी पावरहाउस” के रूप में ज़ी की नई भूमिका की शुरुआत बताया है।
ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने कंटेंट और टेक्नोलॉजी की दुनिया में भविष्य की ओर एक बड़ा कदम उठाया है. ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने खुद को कंटेंट और टेक्नोलॉजी की ताकतवर कंपनी के रूप में बदलने का ऐलान किया है. इसका मकसद है सभी मनोरंजन प्लेटफॉर्म्स पर बेहतरीन क्वालिटी का कंटेंट और शानदार अनुभव देना.
ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड का फोकस अब भविष्य की जरूरतों के हिसाब से प्रदर्शन और मुनाफे को बढ़ाने पर है. इसके लिए कंपनी टेक्नोलॉजी को हर क्षेत्र में जोड़कर नई संभावनाएं तलाशेगी. चाहे वो कंटेंट बनाना हो उसे लोगों तक पहुंचाना हो या उससे कमाई करना हो.
इस अवसर पर ज़ी समूह के सीईओ श्री पुनीत गोयनका ने , “यह नया रूप हमारी उस महत्वाकांक्षा को दर्शाता है जिसमें हम उभरती टेक्नोलॉजी को अपनाने के साथ अपनी विरासत से भी जुड़े रहना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य है—जीवन को मनोरंजन के ज़रिए सार्थक बनाना, और तेज़ी से बदलती दुनिया में नेतृत्व करना।”
नए ब्रांड की परिकल्पना ‘युवा और उभरते भारत’ की छवि से प्रेरित है। डिज़ाइन में भारत की सांस्कृतिक विविधता को समेटते हुए आधुनिकता और ग्लोबल अपील को एक साथ रखा गया है। कंपनी ने दर्शकों और कर्मचारियों के नाम व्यक्तिगत संदेश भी साझा किए, जिनमें भावनात्मक जुड़ाव और साझा यात्रा का ज़िक्र प्रमुखता से किया गया।
एक संदेश में ज़ी ने दर्शकों से कहा, “हम आपको और ज़ोर से हँसाना चाहते हैं, बड़े सपने दिखाना चाहते हैं और गहराई से महसूस कराना चाहते हैं।” वहीं कर्मचारियों से कहा गया, “आप इस यात्रा का हिस्सा नहीं, बल्कि यही यात्रा हैं।”
ज़ी की यह नई दिशा केवल एक दृश्य बदलाव नहीं, बल्कि तकनीक-आधारित कंटेंट निर्माण, डिस्ट्रीब्यूशन और मोनेटाइजेशन के व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है। कंपनी भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने डिजिटल विस्तार को और मज़बूती देगी।
कंपनी ने अपने मिशन और विज़न को फिर से परिभाषित किया है—“उत्साह और आशा से भरे असाधारण पलों को प्रस्तुत करना” और “सभी हितधारकों के लिए मूल्य निर्माण करना।”
तेज़ी से बदलते मीडिया परिदृश्य और ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की चुनौती के बीच ज़ी का यह कदम उसे एक फ्यूचर-रेडी मीडिया कंपनी के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
गोयनका ने अंत में कहा, “आने वाला रास्ता साहसिक सोच की मांग करता है। यही नई ब्रांड पहचान हमारा उत्तर सितारा होगी।”
ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने खुद को कंटेंट और टेक्नोलॉजी की ताकतवर कंपनी के रूप में बदलने का ऐलान किया है. इसका मकसद है सभी मनोरंजन प्लेटफॉर्म्स पर बेहतरीन क्वालिटी का कंटेंट और शानदार अनुभव देना.
असल में इस रणनीतिक बदलाव के तहत कंपनी ने एक नया और ब्रांड यूनिवर्स लॉन्च किया है. यह ब्रांड नई सोच मजबूत इरादों और हर पल कुछ नया देने की प्रतिबद्धता को दिखाता है. यह ‘Z’ का नया लुक और फील एक उभरते हुए भारत और उसकी बुलंद उम्मीदों का प्रतीक है. इस ब्रांड यूनिवर्स की सोच ZEE की उस भावना से आती है जो हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. कंटेंट और टेक्नोलॉजी के मेल से भविष्य के लिए मजबूत रास्ता बनाना.
‘Z’ का यह ब्रांड यूनिवर्स उसकी गहरी जड़ों वाले मूल्यों और इनोवेशन की भावना का मिश्रण है. इसकी डिजाइन में कंपनी की समृद्ध विरासत तेजी से बदलने की क्षमता और भविष्य की सोच को बखूबी दिखाया गया है. यह नया डिजाइन दुनियाभर के दर्शकों को भरोसा दिलाने और असरदार मनोरंजन अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है. ‘Z’ की पहचान अब हर प्लेटफॉर्म पर आधुनिक और बदलते रूप में दिखेगी. यह पिछले 30 वर्षों में बने दर्शकों के जुड़ाव को और भी मजबूत करता है.
तेजी से बदलते इस दौर में ZEE का नया ब्रांड यूनिवर्स अपने सभी हिस्सेदारों से एक पक्का वादा करता है. ‘Yours Truly, Z’. यह वादा भरोसा और साथ की भावना को दर्शाता है, और इसका लक्ष्य है दुनियाभर के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें साथ जोड़ने वाले पल देना.

