Homeजियो तो ऐसे जियोनिदा बनी वैदेही

निदा बनी वैदेही

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में निदा खान ने घर वापसी कर ली है। निदा ने शिव मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ सनातन धर्म अपना लिया है। अब वे निदा से वैदेही सिसोदिया बन गई हैं। वैदेही ने कहा कि हिंदू धर्म में महिलाओं की इज्जत की जाती है, इससे प्रेरणा मिली।

निदा खान मूल रूप से दिल्ली के वजीराबाद की रहने वाली हैं। निदा ने बताया कि मुस्लिम युवक मोहसिन सैफी से नवंबर 2024 में निकाह किया था। बाद में पता लगा कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। विरोध किया तो ससुराल वाले और मोहसिन ने उत्पीड़न किया।

इससे तंग आकर निदा अलग किराए का घर लेकर रहने लगी। लेकिन मोहसिन उसके घर आकर जान से मारने की धमकी देता था। इससे परेशान होकर निदा ने हाथ की नस काट ली। फिर हिंदू मकान मालकिन ने इलाज कराया। उन्होंने हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी से मुलाकात कराई।

निदा ने बताया कि पिंकी चौधरी उसे गौरव सिसोदिया और रेखा सिसोदिया के पास ले गए, जिन्होंने निदा को बेटी बनाने की बात कही। फिर हिंदू संगठन के सानिध्य में हिंदू धर्म अपनाया।

(वर्तमान में शुद्धि ही आपकी आने वाली पुश्तों की रक्षा करने में सक्षम हैं। याद रखें आपके धार्मिक अधिकार तभी तक सुरक्षित हैं, जब तक आप बहुसंख्यक हैं। इसलिए अपने भविष्य की रक्षा के लिए शुद्धि कार्य को तन, मन, धन से सहयोग कीजिए। )

#shuddhi_andolan #bhartiya_hindu_shuddhi_sabha #swami_dayanand #swami_shraddhanand

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार