Homeप्रेस विज्ञप्तिमातृदिवस पर टाईम्स म्यूज़िक का नया गीत

मातृदिवस पर टाईम्स म्यूज़िक का नया गीत

मदर्स डे के मौके पर आर फॉर रैबिट  और टाइम्स म्यूजिक ब्रांड्स ने मिलकर सुपरहिट सॉन्ग ‘मम्मा का नया वर्जन रिलीज किया गया है। जिसके काफी पसंद किया जा रहा है।

कैलाश खेर (Kailash Kher) और सुहित अभयंकर (Suhit Abhyankar) की जादुई आवाज में गाया ये गाना काफी पसंद किया जा रहा हैइसके नए बोल कैलाश खेर और संजना देवराजन ने लिखे हैं। म्यूजिक कैलाश खेर, नरेश, परेश और संजना देवराजन ने मिलकर बनाया है। ‘मम्मा (Mumma)’ गाने के साथ रिलीज हुआ वीडियो मां की रोजमर्रा की जिंदगी, उनकी की गई कुर्बानियां, बिना शर्त का प्यार, और अंदरूनी बदलाव को दिखाता है।

टाइम्स म्यूजिक ब्रांड्स (Times Music Brands) की हेड शिवीता हेगड़े (Sheveeta Hegde) ने इसको लेकर कहा, ‘हमें विश्वास है कि म्यूजिक लोगों को जोड़ता है, उत्साहित करता है और प्रेरणा देता है। आर फॉर रैबिट के इस खास प्रोजेक्ट में हमने जान डाली है। मम्मा गाने का ये नया वर्जन मांओं की भावनाओं को खूबसूरती से बयां करता है।’

आर फॉर रैबिट के फाउंडर कुणाल पोपट (Kunal Popat) ने कहा, ‘हमने देखा है कि मां कितना कुछ अपने लिए छोड़ देती हैं। ये कैंपेन हर मां को हल्का सा ठहराव है कि रुकिए, सांस लीजिए, और याद रखिए कि आप भी खास हैं। टाइम्स म्यूजिक ब्रांड्स के साथ मिलकर हम इस मैसेज को दिल तक पहुंचाने में कामयाब हुए।

किंजल पोपट (Kinjal Popat), को-फाउंडर और सीओओ, ने कहा, ‘टाइम्स म्यूजिक ब्रांड्स (Times Music Brands) के साथ इस कोलैबोरेशन ने हमें वो मंच दिया, जिससे हम अपने दिल की बात कह पाए। मां बनना खूबसूरत है, लेकिन इसके लिए अपनी पहचान नहीं खोनी चाहिए। ये गाना हर उस औरत को समर्पित है।’

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार