लखनऊ में 22.02.2025 को दो मुस्लिम युवकों ने सनातन धर्म से प्रेरित होकर धर्म में वापसी कर ली । महंत दिव्य गिरि एवं ठाकुर जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर उर्फ वसीम रिजवी उपस्थित रहे। ठाकुर जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर ने कहा कि मुस्लिम समाज में नफरत और कट्टरता को छोड़कर आज सरफराज अहमद (40) निवासी बिजनौर और गुलनाज (32) निवासी शाहजहांपुर ने सनातन वैदिक धर्म को स्वीकार कर लिया । ठाकुर जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर ने कहा कि सरफराज अहमद का नाम अब राजन मिश्रा और गुलनाज का नाम विराट मिश्रा है । समाज उन्हें अब इन्हीं नामों से पहचानेगा । उन्होंने दावा किया कि अभी यह संख्या दो है किंतु शीघ्र ही यह आंकड़ा दो लाख तक पहुंचेगा । उन्होंने बताया कि मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाने वालों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है ।
उन्होंने बताया कि 2010 से ही उन्हें इस्लाम धर्म पसंद नहीं था और लंबे सोच-विचार के बाद उन्होंने सनातन धर्म में वापसी का निर्णय किया ।
#shuddhi_andolan #bhartiya_hindu_shuddhi_sabha #swami_dayanand #swami_shraddhanand

