Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeखेल की दुनियाएकल अभियान की तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

एकल अभियान की तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न


भुवनेश्वर। एकल अभियान की तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताः2025 10 फरवरी को स्थानीय कलिंग स्टेडियम में सुबह संपन्न हो गई। समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में ओड़िशा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी,सम्मानित अतिथि के रुप में ओड़िय़ा प्रदेश सरकार के खेलमंत्री सूर्यवंशी सूरज,एकल अभियान के अजय अग्रवाल,डॉ ललन कुमार शर्मा,मनसुखलाल सेठिया,विभूति भुषण जेना,दीप कुमार और अनिल बंसल आदि मंचासीन थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष उद्योगपति व रोटेरियन अजय अग्रवाल ने सभी मंचस्थ मेहमानों का संक्षिप्त परिचय देते हुए स्वागत किया। उन्होंने ओड़िशा की परिपाटी के तहत सबसे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री तथा खेलमंत्री का अभिवादन पुष्पगुच्छ,शॉल तथा स्मृतिचिह्न भेंटकर किया। मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने प्रदेश करकार की ओर से पूरे भारत से आयो सभी खिलाड़ियों,कोचेज,अधिकारियों तथा सहयोगियों का स्वागत ओड़िशा सरकार की ओर से किया।

उन्होंने एकल अभियान की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें ओड़िशा में हर संभव सहयोग का भी अपनी सरकार की ओर से भरोसा जताया।साथ ही साथ ओड़िशा में ग्रामीण खेलों को सबसे अधिक बढ़ावा देने की अपनी सरकार की वचनवद्धता तथा भावी योजनाओं को दी जानकारी दी। खेलमंत्री ने भी अपने संबोधन में एकल अभियान के शिक्षा,स्वास्थ्य,खेल और राममय भारत की परिकल्पना को साकार करने में संलग्न विभिन्न कार्यों की सराहना की।राई गईं जिनमें कुश्ती,कबड्डी,दौड़,योगाभ्यास आदि थीं। ओड़िशा के सुंदरगढ़ की कबड्डी टीम को मुख्यमंत्री ने चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की।

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार