Tuesday, April 29, 2025
spot_img
Homeहिन्दी जगतकोटा की विज्ञान कथा लेखिका प्रज्ञा गौतम मिलेगा राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार

कोटा की विज्ञान कथा लेखिका प्रज्ञा गौतम मिलेगा राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार

कोटा/ कोटा की विज्ञान कथा लेखिका प्रज्ञा गौतम को विज्ञान परिषद् प्रयाग, इलाहाबाद द्वारा उनके विज्ञान कथा संग्रह ”  ” धरती छोड़ने के बाद” कृति पर 10 हजार रुपए के “श्रीमती उमा प्रसाद विज्ञान लेखन पुरस्कार ” से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार विज्ञान की किसी भी विधा पर लिखी पुस्तक पर दिया जाता है। देश भर से प्राप्त महिला विज्ञान लेखिकाओं की पुस्तकों में से इस पुस्तक पर निर्णय लिया गया। इस कृति पर ही इन्हें पिछले वर्ष सलूंबर की संस्था सलिला ने  पुरस्कृत किया था।
इस विज्ञान कथा संग्रह में  11 विज्ञान कथाएं हैं जिनका  कलेवर बहुत विस्तृत है। कहानियां रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उदय, विचित्र रोगों और पर्यावरण संदर्भों से लेकर भविष्य के मानव समाज के विभिन्न परिदृश्यों को प्रस्तुत करती हैं। कहानियां भविष्य के तकनीकी रूप से समुन्नत समाज में मानव के संघर्ष और द्वंद्व को दर्शाती ये कहानियां विज्ञान के प्रति तो अभिरुचि जगाती ही हैं, वरन् युवाओं को संदेश भी देती हैं।
     प्रज्ञा कई वर्षों से विज्ञान कथाएं लिख रही हैं । यह हाड़ोती में एक मात्र और राजस्थान की श्रेष्ठ विज्ञान कथा लेखकों में शामिल हैं।
—————–
प्रेषक : डॉ.प्रभात कुमार सिंघल
स्वतंत्र अधिस्वीकृत पत्रकार, कोटा

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार