कोटा / रंगीतिका संस्था और संस्कृति, साहित्य, मीडिया फोरम के तत्वावधान में शनिवार को झांसी की रानी और महाराणा प्राप्त पर आयोजित राज्य स्तरीय बाल कविता प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण और काव्य गोष्ठी का आयोजन समारोह पूर्वक एल बी एस स्कूल में किया गया। मुख्य स्थिति स्कूल निदेशक कुलदीप माथुर ने कहा कि कोटा कोचिंग सीटी की तरह साहित्यिक और सांस्कृतिक नगर के रूप में भी अपनी पहचान बनाएं। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन में उनका और स्कूल का पूर्ण सहयोग रहेगा। अध्यक्षता करते हुए कथाकार और समीक्षक विजय जोशी ने कविता लेखन की बारीकियां बताई। विशिष्ठ अतिथि रघुवीर सिंह कर्मयोगी , विष्णु प्रसाद शर्मा ‘ हरिहर ‘ ने भी अपने विचार रखते हुए काव्यपाठ किया। मुख्य अतिथि कुलदीप माथुर और अन्य अतिथियों ने बाल कविता विजेता प्रतियोगियों को मोती की माला पहना कर प्रशस्ति पत्र और उपहार स्वरूप साहित्य भेंट कर सम्मानित किया। साहित्य उपहार स्वरूप विजय जोशी ने पुस्तकें उपलब्ध करा कर सहयोग किया।
रंगीतिका की संस्थापक अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने स्वागत उद्बोधन में संस्था का परिचय दिया। मीडिया फोरम और प्रतियोगिता आयोजन संयोजक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल ने प्रतियोगिता का विवरण प्रस्तुत किया। वंदना शर्मा सरस्वती वंदना अतिथियों ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर समरोह का शुभारंभ किया।
काव्य गोष्ठी में मंचासिन रंगीतिका संस्था अध्यक्ष रीता गुप्ता और सचिव महेश पंचोली, बकानी से आई अदिति सलोनी, गरिमा गौतम, राम शर्मा, अर्चना शर्मा, योगिराज योगी,साधना शर्मा, झालावाड़ से आए मोहन वर्मा एवं रेखा सक्सेना, रेणु सिंह राधे, गरिमा गौतम, अंता से आई राधा तिवारी, सलीम स्वतंत्र, पल्लवी दरक न्याति, वैदेही गौतम, संजू श्रृंगी ,रूप नारायण संजय, डॉ. शशि जैन, प्रार्थना शर्मा , प्रभात सिंघल और लवांश सिंह हाड़ा ने देश भक्ति, समसामयिक घटनाओं, प्रेम, प्रकृति, आध्यात्मिक भावों पर आधारित काव्य पाठ किया। रीता गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
पुरस्कृत बाल कविता विजेता
झांसी की रानी प्रतियोगिता :महिला वर्ग : बकानी की अदिति शर्मा ‘सलोनी’ प्रथम,कोटा की डॉ. अपर्णा पाण्डेय द्वितीय,पल्लवी दरक न्याती तृतीय : पुरुष वर्ग :कोटा के विष्णु शर्मा ‘हरिहर ‘ प्रथम, भीलवाड़ा के श्यामसुंदर तिवाड़ी ॑मधुप ‘ द्वितीय, कोटा के सलीम स्वतंत्र तृतीय ,बाल एवं युवा वर्ग : कोटा के रक्षित एच प्रजापति प्रथम, झालावाड़ की मिस्टी मलीया द्वितीय ,खानपुर के निकुंज मीणा तृतीय ।
महाराणा प्रताप प्रतियोगिता : महिला वर्ग ; जयपुर की डॉ. प्रीति शर्मा प्रथम, कोटा की डॉ. शशि जैन द्वितीय, कोटा की साधना शर्मा तृतीय , पुरुष वर्ग : कोटा के विष्णु शर्मा ‘हरिहर ‘ प्रथम, झालावाड़ के मोहन वर्मा द्वितीय, योगीराज योगी तृतीय ,बाल एवं युवा वर्ग : छबड़ा के मनीष साहू प्रथम, खरीदा ( टोंक ) की गुड्डी गुर्जर द्वितीय, झालावाड़ के लवांश सिंह हाड़ा तृतीय ।
*****************
प्रेषक : डॉ. प्रभात कुमार सिंघल
पत्रकार, कोटा

