लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक वार-ड्रामा में छत्रपति संभाजी महाराज लोगों के दिलों पर राज कर रही है। विक्की कौशल की फिल्म छावा ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. 7 दिन में फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि अब यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है, जिसके चलते फिल्म चर्चा में है. सातवें दिन छावा ने 21.60 करोड़ रुपये की। माई की है. इसके साथ ही भारत में फिल्म का आंकड़ा 225.28 करोड़ हो गया है। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई के रोल में अक्षय खन्ना मुगल शहंशाह औरंगजेब की भूमिका में, आशुतोष राणा सरसेनापति हम्बीराव मोहिते की भूमिका में, दिव्या दत्ता सोयाराबाई की भूमिका में और डायना पेंटी औरंगजेब की बेटी जीनत-उन-निसा बेगम की भूमिका में नजर आ रही हैं. .
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिनों के हिसाब से
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: 33.10 करोड़ रुपये
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: 39.30 करोड़ रुपये
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: 48.03 करोड़ रुपये
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: 24.10 करोड़ रुपये
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: 25.75 करोड़ रुपये
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: 32.40 करोड़ रुपये
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: 21.60 करोड़ रुपये

