नाथद्वारा / देश की प्रतिष्ठित संस्था साहित्य मंडल द्वारा नाथद्वारा में दो दिवसीय पाटोत्सव बृजभाषा समारोह 20 एवं 21 फरवरी को भगवती प्रसाद प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। संस्था के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह किसी एक भाषा के लिए नहीं वरन बृज संस्कृति, बृज कला और बृज की आराधना को समर्पित है जिसमें बृज भाषा का माधुर्य, भक्ति और प्रेम का अनूठा संगम है जिस से श्रोता सुधा तत्वों की प्राप्ति कर श्रीनाथ जिनकी कृपा प्राप्त करते हैं। संस्था द्वारा विगत 40 वर्षों से आयोजित समारोह में इस बार उपनिषद, समस्या पूर्ति ,सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुस्तक विमोचन, अखिल भारतीय बृजभाषा कवि सम्मेलन और विभिन्न क्षेत्रों सहित सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विविध अलंकरणों से सम्मान किया जाएगा।
देवपुरा ने बताया कि बृजभाषा उपनिषद् में बृजभाषा कहानी में स्त्री विमर्श, पर्यावरण चेतना, सामाजिक परिवेश, परंपरागत मूल्य, ग्रामीण परिवेश और मनोविज्ञान विषयों पर विद्वानों के व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान बृजभाषा अकादमी के सहयोग से इस उपनिषद के साथ समस्यापूर्ति सत्र भी आयोजित किया गया है। संगीत – नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ – साथ रात्रि में अखिल भारतीय बृजभाषा कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
संस्था के अनिरुद्ध देवपुरा ने बताया कि दो दिवसीय समारोह में उत्तरप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, गुजरात राज्यों से साहित्य, संस्कृति, समाज सेवा, पत्रकारिता आदि अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विविध अलंकरणों से 34 प्रतिभाओं और सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले राजस्थान के 21 विद्यार्थियों की सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में शिवसागर शर्मा , देवनारायण शर्मा, सोहनलाल शर्मा, हरिओम शर्मा, बिजेंद्रसिंह वर्मा, प्रकाश सृजन, लोकेश कुमार गोस्वामी एवं अनीता सिंह ‘ सुरभि ‘ को ब्रजभाषा भूषण अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. शिवओम अम्बर फर्रुखाबाद को काव्य मर्मज्ञ अलंकरण के साथ 5100 रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अरविंद तिवारी, फिरोजाबाद, डॉ. के. प्रिया, चेन्नई और कमल रंगा, बीकानेर को हिंदी साहित्य शिरोमणि अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
तथा राम खिलाड़ी स्वदेशी, मथुरा को ब्रजभाषा मनीषी अलंकरण सम्मान के साथ 3100 रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. शतीश चतुर्वेदी, डॉ. शोभा सिंह, डॉ.दिलीप मेहरा, सतीन देसाई परवेज दीप्ति गुरु को हिंदी साहित्य शिरोमणि, मामा हाथरसी, महेंद्र जोशी को ब्रजभाषा मनीषी अलंकरण सम्मान, ओम प्रकाश डांगुर, डॉ. आंशवना सक्सेना और कुमुद बेन धांधा को लोक कला – संगीत – प्रभुदेवा मर्मज्ञ अलंकरण सम्मान के साथ 2100 रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
पत्रकारिता के क्षेत्र में नंद किशोर गंधी डीग और राकेश शर्मा राजदीप उदयपुर को पत्रकार प्रवर तथा डॉ. खुशहाल सिंह पुरोहित ,रतलाम और अवधेश उपाध्याय, आगरा को संपादक रत्न अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सम्मानित होने वालों में जतिन शर्मा, ने दिल्ली, डॉ. मंजुलता भट्ट, जयपुर, डॉ. मधु खंडेलवाल, अजमेर, साकार श्रीवास्तव जयपुर, श्रीनाथ मौर्य , संगम लाल त्रिपाठी प्रतापगढ़( उत्तरप्रदेश ), डॉ. गोविन्द सेन धार एवं डॉ. शिखा रानी अग्रवाल नोएडा को विविध अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में विशिष्ठ प्रतिभा और उच्च माध्यमिक, शास्त्री, स्नातक, अधिस्नातक परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 21 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में तन्मय जोशी, फरजाना छीपा, पार्थ शर्मा, दीपक बाग़ोरा, मीनाक्षी शर्मा, निरंजन पुरोहित, ज्योति पालीवाल, साक्षी जोशी, संजय पुरोहित, विभु पालीवाल, हर्षिता चौधरी, भूमिका सुधार, नंदनी सोनी, कृष्णकांत टाक, धीरज गुप्ता, हर्षिका मेहरा, गोमती सुधार, प्रियांशी सेन, मजस्वी सुधार और लालसिंह राठौर शामिल हैं।
——————