Homeप्रेस विज्ञप्तिपश्चिम रेलवे के कालाकुंड स्टेशन पर पौधारोपण पर्यटकों ने दर्ज कराई सक्रिय...

पश्चिम रेलवे के कालाकुंड स्टेशन पर पौधारोपण पर्यटकों ने दर्ज कराई सक्रिय भागीदारी

पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पश्चिम रेलवे की अनूठी पहल


मुंबई।
वर्तमान परिदृश्य में पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक पहलू के निरंतर बढ़ते महत्त्व को दृष्टिगत रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा पर्यावरण संरक्षण के साथ हेरिटेज सेक्शन में पर्यटन को बढ़ावा देने की एक अनूठी हरित पहल की गई है। इस पहल के अंतर्गत पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के पातालपानी एवं कालाकुंड स्टेशनों के बीच लोकप्रिय हेरिटेज रेल सेक्शन के कालाकुंड स्टेशन परिसर में रविवार, 14 जुलाई, 2019 को पश्चिम रेलवे की ओर से एक अनूठे पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें हेरिटेज सेक्शन में पर्यटन के लिए आये अनेक पर्यटकें ने भी काफी उत्साह के साथ सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। इस अभिनव पहल से इस हेरिटेज क्षेत्र में न केवल हरित एवं स्वास्थयकर वातावरण के विकास में मदद मिलेगी, बल्कि पूरे वर्ष भर यहाँ आने वाले पर्यटकों को कालाकुंड स्टेशन की प्राकृतिक छटा और अधिक निखरी दिखेगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री रविंद्र भाकर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 14 जुलाई, 2019 को कालाकुंड स्टेशन पर यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक श्री आर. एन. सुनकर के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें 240 से अधिक पर्यटकों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया और पौधारोपण में भी अपनी गहरी रुचि प्रकट की। इस अभियान के अंतर्गत पर्यटकों द्वारा लगभग 40 पौधे लगाये गये, जबकि रेल अधिकारियें और कर्मचारियों द्वारा 50 पौधे लगाये गये। मानसून के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता एवं ऐतिहासिक महत्त्व का लुत्फ उठाने आते हैं। इस अनूठी पहल की बदौलत हेरिटेज की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण इस क्षेत्र में न सिर्फ हरित पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा, अपितु आने वाले समय में अधिक से अधिक पर्यटक इस क्षेत्र के भ्रमण के लिए आकर्षित होंगे।


फोटो कैप्शनः-
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री आर. एन. सुनकर के साथ कालाकुंड स्टेशन पर पौधारोपण करते हुए हेरिटेज पर्यटन के लिए आये पर्यटक और
रेल अधिकारी।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार