कोटा / समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत की जिला कोटा इकाई द्वारा पुस्तकों का विमोचन, साहित्यकार सम्मान, देशभक्ति कविताओं पर काव्यपाठ के कार्यक्रम सोमवार की सांय एक होटल में आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि समरस संस्थान के संस्थापक मुकेश कुमार व्यास ‘ स्नेहिल ‘ रहे, अध्यक्षता साहित्यकार जितेंद्र ‘ निर्मोही ‘ ने की, विशिष्ठ अतिथि साहित्यकार रामेश्वर शर्मा ‘ रामू भैया ‘, डॉ. शशि जैन, भगवती प्रसाद गौतम रहे।
रेणु सिंह राधे के काव्य संग्रह ” प्रकृति की दहलीज पर” तथा भीलवाड़ा की शिखा अग्रवाल द्वारा संपादित कृति ” शृंगार ” का हुआ लोकार्पण। कथाकार और समीक्षक विजय जोशी ने मुख्य वक्ता के रूप में दोनों कृतियों की समीक्षात्मक जानकारी दी। समारोह में कोटा के 33 साहित्यकारों का सम्मान किया गया और सभी के द्वारा किए गए काव्यपाठ ने खूब गुदगुदाया।
संस्थान के संस्थापक मुकेश कुमार व्यास ‘ स्नेहिल ‘ का समरस संस्थान जिला कोटा इकाई, आर्यन लेखिका मंच, रंगीतिका और संस्कृति,साहित्य,मीडिया फोरम सहित साहित्यकारों ने व्यक्तिगत रूप से सम्मान और अभिनंदन किया। उन्होंने संस्थान के नए ( सीईओ ) चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर डॉ. प्रभात कुमार सिंघल को नियुक्त करने की घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का चार्ज भी उनके पास पूर्वत रहेगा। एडवोकेट अख्तर खान ‘ अकेला ‘ और समाजसेवी के. डी. अब्बासी को संस्थान सदस्य के रूप में शामिल किया गया। अतिथियों में मां सरस्वती की चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया और साधना शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जिला कोटा इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। संचालन कवि महेश पंचोली ने किया। कार्यक्रम के पश्चात गायक राजेंद्र कुमार जैन द्वारा सुनाएं सुरीले गीतों का श्रोताओं ने खूब आनंद लिया।

