Homeप्रेस विज्ञप्तिराज्य स्तरीय होली बाल लेखन प्रतियोगिता

राज्य स्तरीय होली बाल लेखन प्रतियोगिता

कोटा/ बाल लेखन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से होली पर्व के उपलक्ष्य में ‘राज्य स्तरीय होली बाल कविता प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए राजस्थान के रचनाकार होली के विभिन्न पहलुओं पर हिंदी भाषा में अपनी बाल कविता व्हाट्सअप संख्या (९४१३३५०२४२) पर १५ फरवरी तक भेज सकते हैं।
संयोजक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल के अनुसार यह आयोजन समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत, गुजरात की कोटा इकाई और संस्कृति, साहित्य, मीडिया फोरम (कोटा) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कविता अप्रकाशित और स्वरचित होनी आवश्यक है। चयनित प्रविष्टियों को पुरस्कृत कर संकलन प्रकाशित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चों के हाथों में पहुंचे।
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार