राष्ट्रसंत चन्द्रानन सागर ने की नियुक्ति की घोषणा, तीर्थ का होगा तेज विकास
मुंबई। देश के प्रसिद्ध डेवलपर और नाहर ग्रुप के चेयरमेन सुखराज नाहर को नाकोड़ा दर्शन धाम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नाकोड़ा दर्शन धाम के संस्थापक राष्ट्रसंत आचार्य चन्द्रानन सागर सूरीश्वर महाराज द्वारा यह घोषणा की गई है। मुंबई के पास अहमदाबाद हाईवे पर विरार के आगे ढेकाले विलेज में स्थित है। जैन धर्म के इस तेजी से उभरते तीर्थ की मुंबई एमएमआर रीजन एवं दक्षिण गुजरात में काफी बड़ी प्रतिष्ठा है और यहां तीर्थयात्रियों का भी रोजाना बड़ी संख्या में आवागमन होता है। नाकोड़ा दर्शन धाम का विकास तेजी से अग्रसर है और अब यह काम नए अध्यक्ष सुखराज नाहर के नेतृत्व में संपन्न होगा।
नाहर ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुखराज नाहर देश के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर है। सन 1975 में रियल एस्टेट क्षेत्र में शुरूआत करने वाले सुखराज नाहर ने 20 मिलियन वर्ग फुट से अधिक के प्राइम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स विकसित किए हैं। परिवारों के लिए उपयुक्त उच्च गुणवत्ता वाली परियोजनाओं का विकास नाहर ग्रुप की विशेषता है। उन्हें टाइम्स ऑफ इंडिया समूह द्वारा ‘वननेस ऑफ महावीर एंड महात्मा अवार्ड’, नवभारत टाइम्स द्वारा ‘हिंदी भाषी अचीवर्स अवार्ड’ और एकोमोडेशन टाइम्स द्वारा ‘मैन ऑफ द ईयर अवार्ड’ मिले है। नाहर ग्रुप ने राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल, अस्पताल और चैरिटेबल संस्थानों की स्थापना की है। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम भी शुरू किए हैं।
नाहर ग्रुप ने मुंबई में बाढ़ के दौरान राहत शिविरों का भी आयोजन किया और जरूरतमंद लोगों की मदद की और मुंबई में नाहर इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना की है, जो अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के उच्च मानकों को पूरा करता है। मंदिरों के निर्माण और विकास तथा संस्थापन के क्षेत्र में भी सुखराज नाहर का लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने मुलुंड के सर्वोदय नगर और चांदीवली के नहर अमृत शक्ति में विशाल जैन मंदिरों का निर्माण करवाया है। धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के 2 वर्ष तक सुखराज नाहर एपेक्स प्रेसिडेंट रहे हैं और उससे पहले 4 वर्ष तक जीतो मुंबई जोन के अध्यक्ष के रूप में भी उल्लेखनीय सेवाएं दी है। वर्तमान में सुखराज नाहर एमसीएचआई के मुंबई जोन के प्रेसिडेंट के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
राष्ट्रसंत आचार्य चन्द्रानन सागर सूरीश्वर महाराज द्वारा स्थापित नाकोड़ा दर्शन धाम एक प्रमुख जैन तीर्थ स्थल है। यह तीर्थ स्थल नाकोड़ा भैरव देव को समर्पित है, जो हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। यहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होते रहे हैं। सुखराज नाहर को जिस नाकोड़ा दर्शन धाम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वह न केवल जैन धर्म के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इस इलाके के आदिवासियों के जीवन के विकास में भी बड़ा सहायक संस्थान रहा हैं। नाकोड़ा दर्शन धाम में हर दिन सैकड़ों जैन धर्मावलंबी भैरव देव की पूजा एवं दर्शन के लिए पहुंचते है।
जैन धर्म, दर्शन, संस्कृति और परंपरा के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित नाकोड़ा दर्शन धाम जैन धर्म के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस तीर्थ के नए अध्यक्ष के रूप में सुखराज नाहर की नियुक्ति एक महत्वपूर्ण कदम है। नाहर ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में उन्होंने अपने करियर में कई सफल परियोजनाएं विकसित की हैं एवं मंदिरों के निर्माण एवं विकास का भी उन्हें बड़ा अनुभव है, उनकी नियुक्ति नाकोड़ा दर्शन धाम के विकास और विस्तार में एक नई दिशा प्रदान कर सकती है। सुखराज नाहर की नियुक्ति के साथ, नाकोड़ा दर्शन धाम के विकास और विस्तार की नई संभावनाएं खुल सकती हैं। नाहर ग्रुप की उनकी विशेषज्ञता और अनुभव के साथ, नाकोड़ा दर्शन धाम को और भी आकर्षक और सुविधाजनक बनाया जा सकता है, जिससे जैन धर्म के अनुयायियों और दर्शनार्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण स्थल बन सके। सुखराज नाहर की नियुक्ति नाकोड़ा दर्शन धाम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।