Homeअप्रवासी भारतीयहम सब मिलकर हर बच्चों के सपनों को हकीकत में बदल...

हम सब मिलकर हर बच्चों के सपनों को हकीकत में बदल सकते हैं:शबाना आज़मी

क्राय, चाइल्ड राइट्स एंड यू अमेरिका ,अपने वार्षिक क्राई गाला 2025 श्रृंखला का आयोजन अमेरिका के 6 शहरों – ह्यूस्टन, ऑस्टिन, न्यूयॉर्क, सैन डिएगो, सिएटल और बे एरिया में करने जा रहा है । इन आयोजनों में प्रसिद्ध अभिनेता शबाना आज़मी, परियोजना भागीदार ललितम्मा और क्राय अमेरिका के निदेशक श्री पैट्रिक बोक्को शामिल होंगे। मेहमान वक्ताओं में सैन डिएगो में नकुल दुग्गल [ग्रुप जीएम क्वालकॉम] और बे एरिया में एम आर रंगास्वामी [संस्थापक इंडिया स्पोरा] शामिल हैं।
सेलिब्रटी मेहमान आदरणीय श्रीमती शबाना आज़मी जी  इन शब्दों के साथ स्वयं आप सभी को  CRY गाला में आमंत्रित कर रही हैं।
 “CRY गाला में मेरे साथ शामिल हों ताकि हर बच्चे को खुश और स्वस्थ रहने का अधिकार मिल सके। आपसे जल्द मिलने की आशा है! मिलकर हम हर बच्चे के सपने को हकीकत में बदल सकते हैं।”
कार्यक्रम के अन्य प्रायोजकों के आलावा इस सूची में टीवी एशिया, पारिख वर्ल्डवाइड मीडिया शामिल हैं ।
CRY गाला २०२५ ,२ मई को San Diego, (सन  डिएगो ) कैलिफ़ोर्निया में  होने जा रहा है। ज्यादा  जानकारी और दान (डोनेट )करने के लिए आप https://www.cryamerica.org/san-diego-gala-2025/  पर जा सकतें हैं।
CRY गाला बे एरिया ,कैलिफोर्निया में ४ मई को होने जा रहा है ज्यादा जानकारी और दान करने के लिए आप इस वेबसाइट पर जा सकतें हैं।  https://www.cryamerica.org/bay-area-gala-2025/
 CRY के बारे में  यहाँ बताती चलूँ कि, चाइल्ड राइट्स एंड यू अमेरिका इंक (CRYअमेरिका) एक 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है, जो उन सभी बच्चों के लिए समान विकास के अवसरों और उनके सपनों को साकार करने की दृष्टि के साथ काम करता है। 35,334 दाताओं(डोनर्स) और 2,000 स्वयंसेवकों के समर्थन के साथ, CRY अमेरिका ने भारत और अमेरिका में 111 परियोजनाओं के माध्यम से 5,064 गांवों और झुग्गियों में रहने वाले 825,539 बच्चों के जीवन पर असर डाला है।
ज्यादा जानकारी के लिए और दान करने के लिए आप  http://cryamerica.org पर जा सकते हैं या फिर  support@cryamerica.org पर ई मेल भी कर सकतें हैं।
रचना श्रीवास्तव अमेरिका में रहतीं हैं और वहाँ होने वाली गतिविधियों पर लगातार लिखती रहतीं हैं ।
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार