Homeप्रेस विज्ञप्ति24 मई को दिल्ली में मप्र के छात्र-छात्राओं द्वारा मध्यांचल उत्सव का...

24 मई को दिल्ली में मप्र के छात्र-छात्राओं द्वारा मध्यांचल उत्सव का आयोजन

“Madhyanchal Students’ Association, Delhi” का मूल उद्देश्य दिल्ली में अध्ययनरत मध्यप्रदेश के छात्रों को  एकजुट करना, उनके बीच आपसी समन्वय को सशक्त बनाना तथा विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्तरों  पर सहायता उपलब्ध कराना है। यह संगठन न केवल विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान करता है, बल्कि उन्हें भारतीयता के मूल विचारों सहअस्तित्व, सहयोग, समरसता एवं समर्पण की भावना से जोड़ता है, जिससे वे परस्पर संवाद, सहयोग और आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ सकें।

दिल्ली जैसे विविधतापूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात्मक शैक्षणिक वातावरण में जब मध्यप्रदेश के छात्र उच्च शिक्षा की तलाश में आते हैं, तो वे अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हैं,जैसे आवास, प्रशासनिक उलझनें, सामाजिक दूरी, मानसिक तनाव और करियर को लेकर अनिश्चितता। हमारा प्रयास होता है कि ऐसे सभी छात्रों को आवश्यक मार्गदर्शन, संसाधन एवं सहयोग उपलब्ध कराकर उन्हें एक ऐसा सुरक्षित, समर्पित और प्रेरणादायी वातावरण प्रदान किया जाए, जो राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत हो।

MSA का एक अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्य मध्यप्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराएं और नैतिक मूल्य देश की राजधानी दिल्ली में न केवल सुरक्षित रहें, बल्कि उनमें आधुनिक संदर्भ में नयापन और ऊर्जा भी संचारित हो।

इस आयोजन का उद्देश्य दिल्ली के विविध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से संबंध एवं विभिन्न सामाजिक-प्रशासनिक क्षेत्रों में कार्यरत मध्यप्रदेश मूल के छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं कर्मियों को परस्पर जोड़ना, उनकी सांस्कृतिक पहचान एवं बोली, इतिहास से   परिचय करवाना तथा आपसी सहयोग एवं संवाद को और अधिक सशक्त बनाना है। यह मंच केवल युवाओं के लिए एक मिलन-स्थल भर नहीं, अपितु भविष्य में सामूहिक प्रयासों, गहन विचार-विमर्श एवं सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का सशक्त केंद्र बिंदु बनने की दिशा में एक सार्थक पहल है।
संपर्क -942569 0361/7489022612
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार