Homeखबरेंप्रीति मेनन ने अभिजीत के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

प्रीति मेनन ने अभिजीत के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

अभिजीत को भारी पड़ा आप नेता से बदतमीजी करना। अपने बयानों की वजह से अकसर विवादों में रहने वाले अभिजीत पर इस बार आप नेता प्रीती शर्मा मेनन ने शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल कुछ दिन पहले अभिजीत ने ट्विटर पर महिला पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। जब आप नेता प्रीती समेत दूसरी महिलाओं ने अभिजीत के गलत रवैये का विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ भी तरह बात की। प्रीती ने जब अभिजीत की बदतमीजी को लेकर पुलिस कमिश्नर को ट्वीट किया तो उन्होंने उनके साथ गाली-गलौच की। अभिजीत के खिलाफ आईपीसी की धारा 500, 509 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि स्वाति चतुर्वेदी भी अभिजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। उस समय अभिजीत ने चेन्नई में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या को लव जिहाद का मामला बताया । उन्होंने गलत तरीके से यह संकेत देने की कोशिश की कि उस पर किसी मुस्लिम ने हमला किया। इसके बाद स्वाति समेत कई लोगों ने ट्विटर पर इसका विरोध किया था, जिसके बाद अभिजीत ने पत्रकार को ना सिर्फ बेशर्म बुढ़िया कहा बल्कि उनके लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार