Homeखबरेंडॉ. सुभाष चंद्रा ने राज्यसभा सदस्य की शपथ ली

डॉ. सुभाष चंद्रा ने राज्यसभा सदस्य की शपथ ली

एस्‍सेल ग्रुप के चेयरमैन डा. सुभाष चंद्रा ने बुधवार को राज्‍यसभा की सदस्‍यता की शपथ ली। राज्‍यसभा के उप सभापति पीजे कुरियन ने आज सदन की बैठक शुरू होने पर डा. सुभाष चंद्रा को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। डा. सुभाष चंद्रा ने हिंदी में सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान सदन में मौजूद सदस्यों ने मेजें थपथपा कर उनका स्वागत किया। डा. चंद्रा के शपथ ग्रहण के दौरान उनके परिवार के सदस्‍य भी संसद में मौजूद थे।

मीडिया जगत की जानीमानी हस्ती सुभाष चंद्रा हरियाणा से निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार