Homeखबरेंमंगल ग्रह पर आपका वजन किलो से ग्राम में बदल जाता है

मंगल ग्रह पर आपका वजन किलो से ग्राम में बदल जाता है

लाल ग्रह मंगल में कई ऐसी बातें हैं, जिन्हें जानना दिलचस्प होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि धरती पर जिस व्यक्ति का वजन ६८ किलोग्राम है, मंगल ग्रह पर उसका वजन मात्र ६८ ग्राम रह जाएगा। मंगल के दो चंद्रमा हैं, फोबोस और डेमोस। फोबोस, डेमोस से बड़ा है। फोबोस मंगल की सतह से सिर्फ ६ हजार किलोमीटर ऊपर परिक्रमा करता है। फोबोस धीरे-धीरे मंगल की ओर झुक रहा है। हर सौ साल में ये मंगल की ओर १.८ मीटर झुक जाता है। अनुमान है कि पांच करोड़ वर्षों में फोबोस या तो मंगल से टकरा जाएगा या फिर टूट जाएगा।

फोबोस का गुरुत्वाकर्षण बल धरती के गुरुत्वाकर्षण के एक हजारवें हिस्से के बराबर है। इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि यदि पृथ्वी पर आपका वजन ६८ किलोग्राम है, तो फोबोस पर यह मात्र ६८ ग्राम ही होगा।

मंगल का एक दिन २४ घंटे से ज्यादा वक्त का होता है। इसे सूरज की परिक्रमा पूरी करने में ६८७ दिन लगते हैं, जो पृथ्वी के २३ महीनों के बराबर है। यानी मंगल का एक साल, पृथ्वी के २३ महीने के बराबर होगा। मंगल और पृथ्वी लगभग दो साल में एक-दूसरे के सबसे करीब होते हैं। तब दोनों के बीच की दूरी सिर्फ ५ करोड़ ६० लाख किलोमीटर होती है।

.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार