Homeखबरेंअमित शाह गदगद हुए अमरजीत मिश्र के मोदी फेस्ट से

अमित शाह गदगद हुए अमरजीत मिश्र के मोदी फेस्ट से

मोदीजी के 3 वर्ष के कामकाज की प्रदर्शनी मोदी फेस्ट के माध्यम से मुम्बई भर में की गयी। मोदी फेस्ट को मिली सफलता से मुंबई भाजपा की बांछे खिल उठी। मुम्बई बीजेपी के महामंत्री अमरजीत मिश्र के संयोजन में 38 जगहों पर हुए मोदी फेस्ट की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 3 जून से शुरू मोदी फेस्ट 17 जून को समाप्त होनेवाला था पर लोगों की मांग पर इसे 3 दिन बढ़ाया गया।

बीजेपी नेता अमरजीत मिश्र ने मोदी फेस्ट के कार्यवृत्तांत की एक रिपोर्ट बनाई, जनसामान्य से मिल रहे उत्तम प्रतिसाद का उसमें लेखाजोखा दिया।और रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सुपुर्द की।अमित भाई ने श्री मिश्र को इसके लिए बधाई भी दी। श्री मिश्र के साथ मुंबई बीजेपी अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार भी थे।

श्री मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के विभिन्न कार्यों और उसकी योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुँचाने के लिए तीन रथनुमा टैम्पो विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया। जिसमें कार्यों की भव्य प्रदर्शनी लगी है। दूसरे रथ पर मोदीजी के भाषणों की वीडियो दिखाई जाती है और तीसरे रथ पर मोदीजी की प्रतिकृति के साथ सेल्फ़ी लेने की व्यवस्था की गयी है। लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए 12 कार्यकर्ताओं की दक्ष टीम मोदी फेस्ट के साथ हमेशा रहती है।

मोदी फेस्ट को मिली सफलता से गदगद भाजपा नेता बताते हैं कि लोग स्वयं कार्यकर्ताओं के पास आते हैं और सरकार के कामों के संदर्भ में संवाद करते हैं। वे एक पोस्ट कार्ड पर अपना सुझाव भो लिखकर ड्रॉप बॉक्स के डालते हैं। उनका सुझाव सीधे नरेंद्र मोदी तक भिजवाने की व्यवस्था भी की गयी है। भाजपा की इस पहल को जनता के उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है। लोग ‘नमो एप्प’ भी डाउनलोड करवा रहे थे ताकि प्रधानमंत्री से सीधे जुड़ा जा सके। 20 जून तक यह फेस्ट चलेगा।

श्री मिश्र के मुताबिक मोदी फेस्ट के कार्यवृत्तांत का विमोचन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों हुआ और इसकी प्रति अमरजीत मिश्र ने मुंबई के तीन दिवसीय दौरे पर आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेंट की। साथ में मुम्बई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार भी थे।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार