Homeसोशल मीडिया सेसुधीर चौधरी को धमकी देने वाला खुद भाग गया

सुधीर चौधरी को धमकी देने वाला खुद भाग गया

पत्रकार सुधीर चौधरी को एक शख्स ने कथित तौर पर ट्विटर पर अपशब्द कहे और धमकी भी दी। इसपर सुधीर चौधरी ने भी जवाब दिया। बाद में शख्स ने अपना ट्वीट डिलीट भी कर लिया। दानिश खान नाम के शख्स ने जी न्यूज और सुधीर चौधरी के लिए लिखा ‘तुझे दलाली छोड़नी पड़ेगी, मोदी की, नहीं तो बेमौत मारा जाएगा बेटा।’ इसपर सुधीर चौधरी ने लिखा दानिश खान साहिब आप शायद जानते नहीं, ज़िंदगी और मौत ऊपरवाले के हाथ में होती है। अब जो करना है कर लो। बुलाओ अपने आकाओं को। नहीं डरते धमकियों से। दूसरे ट्वीट में सुधीर चौधरी ने लिखा धमकी देने की हिम्मत थी तो ट्वीट रखने की हिम्मत भी होनी चाहिए थी। डिलीट करके भाग गए? असहनशीलता का मुद्दा उठाने वाले कहां हैं ?

इसके बाद सुधीर को किसी ने दानिश के ट्वीट का स्क्रीनशॉट भेजा जिसको उन्होंने शेयर करते हुए लिखा यह सिर्फ रिकॉर्ड के लिए, इसको ट्विटर इंडिया के म्यूजियम में रखना चाहिए।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार