Homeदुनिया भर कीअमिताभ ने कहा, मुझे नहीं पता तब टाईटलर कहाँ थे?

अमिताभ ने कहा, मुझे नहीं पता तब टाईटलर कहाँ थे?

अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि इंदिरा गांधी की हत्या के समय कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर कहां थे, उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़के सिख विरोधी दंगों की जांच कर रही सीबीआई से पूछताछ में 15 जून 2013 को अमिताभ ने यह बात कही है।

 

मालूम हो, इससे पहले टाइटलर ने कहा था कि इंदिरा की हत्या के वक्त वे अमिताभ बच्चन के साथ थे। अमिताभ ने अपने बयान में कहा है, जब इंदिरा गांधी पर हमले की सूचना मिली, तब मैं अपने पिता के यहां गुलमोहर पार्क में था। तुरंत 1, सफदरजंग रोड गया। वहां पता चला कि इंदिरा को एम्स ले जाया गया है।

 

अभिनेता के मुताबिक, मैं 1 से 3 नवंबर 1984 तक इंदिरा गांधी के आवास तीन मूर्ति भवन पर आता-जाता रहा, लेकिन टाइटलर को कभी वहां नहीं देखा।

 

 

दरअसल, इस मामले में आज दिल्ली की एक अदालत में सुनवाई थी। सीबीआई ने टाइटलर के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट पेश की है। मामले की अगली सुनवाई 26 जून को होगी।

 

वरिष्ठ वकील एचएस फूलका ने सुनवाई के बाद यह जानकारी दी।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार