Homeसूचना का अधिकारमोदीजी की छवि पर ऐसे पलीता लगा रहे हैं उनके अफसर

मोदीजी की छवि पर ऐसे पलीता लगा रहे हैं उनके अफसर

नई दिल्ली। मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल में 20 बड़ी उपलब्धियों की सूची मांगने पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि इस संबंध में जानकारी उसके पास मौजूद नहीं है। पीएमओ ने अहमदाबाद के एक आवेदक के आरटीआई आवेदन के जवाब में कहा कि पांच मई 2015 का आपका आवेदन (संख्या 6111) प्राप्त हुआ और जानकारी दी जाती है कि इस कार्यालय के पास इस संबंध में जानकारी नहीं है।

पीएमओ के सीपीआईओ अंबुज शर्मा ने जवाब में कहा कि आपके द्वारा मांगी गई जानकारी एक से अधिक लोक प्राधिकारों में फैली हुई है। इसलिए, आपके आवेदन को सूचना का अधिकार कानून 2005 की धारा 6 (3) के तहत किसी अन्य लोक प्राधिकार के पास नहीं भेजा जा रहा है।

आवेदक ने आरटीआई के जरिए पूछा था कि मीडिया में आई विभिन्न खबरों के अनुसार, भारत सरकार 26 मई 2014 को एक साल पूरा होने का जश्न मनाने जा रही है। कृपया निम्नलिखित जानकारियां दी जाएं। कृपया वर्तमान भारत सरकार की टॉप 20 उपलब्धियां बताई जाएं।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार