Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeराजनीतिरवीन्द्र रैना बने जम्मू कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष

रवीन्द्र रैना बने जम्मू कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष

जम्मू। संभाग के राजौरी जिले के नौशहरा से भाजपा के फायर ब्रांड विधायक रविंद्र रैना जम्मू कश्मीर भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। इसका फैसला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को दिल्ली में किया। नियुक्ति के बाद रैना दिल्ली में होने वाली भाजपा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक से पहले भाजपा हाईकमान ने जम्मू कश्मीर भाजपा का नया अध्यक्ष बनाने का फैसला किया।

हालांकि प्रदेश अध्यक्ष पद की सूची में कई दिग्गज नेता थे, लेकिन रविंद्र रैना की बेदाग छवि को देख उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। 41 वर्षीय रविंद्र रैना बचपन से ही आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। नौशहरा के गांव लंबेड़ी के रहने वाले रैना ने आतंकवाद के दौर में सेना के साथ मिलकर देश विरोधी तत्वों को नाकाम बनाने की मुहिम में भी हिस्सा लिया है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार