Homeसोशल मीडिया सेअब वाट्सएप को टक्कर देंगे बाबा रामदेव

अब वाट्सएप को टक्कर देंगे बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पंतजलि ने हाल ही में बीएसएनएल से साझेदारी करते हुए अपने कर्मचारियों के लिए नए सिम कार्ड लॉन्च किए हैं। अब पतंजलि ने दुनिया की सबसे बड़ी मेसेजिंग ऐप WhatsApp को टक्कर देने के लिए एक मेसेजिंग ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम किंभो(Kimbho) है, जो गूगल प्ले स्टोर पर भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इस ऐप की टैगलाइन है- अब भारत बोलेगा।

इस संबंध में पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने ट्वीट करते हुए लिखा, “अब भारत बोलेगा। सिम कार्ड लॉन्च करने के बाद बाबा रामदेव ने नई मेसेजिंग ऐप किंभो लॉन्च की है। अब वॉट्सऐप को टक्कर मिलेगी। हमारा अपना स्वदेशी मेसेजिंग प्लेटफॉर्म। इसे सीधा गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।”

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार