Homeटेली गपशपअमिताभ जाते जाते गँवई हुलिए में आएंगे केबीसी में

अमिताभ जाते जाते गँवई हुलिए में आएंगे केबीसी में

केबीसी में अमिताभ एक लुक में दिखने जा रहे हैं। यह नया अंदाज दर्शकों को चौंका सकता है। दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रसारित होने वाले एक एपिसोड में अमिताभ इस तरह से नजर आएंगे। कौन बनेगा करोड़पति के अंत में अमिताभ बच्चन अब अपने दर्शकों को मनोरंजन की दोगुनी सौगात देंगे। बिगबी एक अनोखी भूमिका के साथ शो में अवतरित होंगे। जो दर्शकों अवश्य ही पसंद आएगी। रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति अब अपने अंतिम चरण में पंहुच गया है। जिसके चलते शो के बचे एपिसोड में बिगबी कुछ नया प्रयोग करने की सोच रहे हैं, जिससे दर्शकों का पूरा मनोरंजन हो सके। अमिताभ अब पहली बार शो में डबल रोल में नजर आएंगे। बिगबी का ये गेटअप पूरी तरह से एक गांव वाले का होगा। बॉलीवुड मंत्र वेबसाइट पर इस लुक में अमिताभ की फोटो भी जारी हो गई है। यही नहीं गांव वाले बनकर अमिताभ हॉट सीट पर भी बैठेंगे।

 

.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार