Homeउपभोक्ता मंचयात्रियों के मनपसंद बिस्तर के लिए रेल्वे ने शुरु किया सर्वे

यात्रियों के मनपसंद बिस्तर के लिए रेल्वे ने शुरु किया सर्वे

यात्रियों की सुविधाओं और सेवा में सुधार को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने यात्रियों के मनपसंद बिस्तरों के लिए ऑनलाइन सर्वेक्षण शुरू किया है, जिसमें उसके रंग और पसंदीदा डिजाइन के साथ साफ सफाई और स्वच्छता से जुड़े सभी पहलुओं को भी ध्यान में रखा जाएगा।

मंत्रालय ने अपनी वेब्साइट (डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट इंडियनरेलवेज डॉट जीओवी डॉट इन) पर ट्रेन से यात्रा के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले बिस्तर से जुड़ी चीजों जैसे कि चादर, तौलिया, तकिया और कंबलों पर विस्तृत प्रश्नावली डाली है। मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इसके लिए ऑनलाइन प्रारूप 17 अगस्त तक भरा जा सकता है। इस सर्वेक्षण में पूछे गए सवालों में बिस्तर से जुड़े सभी पहलुओं को शामिल किया गया है जैसे कि इसकी साफ सफाई और स्वच्छता की हालत, पसंदीदा रंग, पसंदीदा आकार, पसंदीदा डिजाइन, पसंदीदा कपड़े, संभावित कीमत इत्यादि।’’ 

भारतीय रेल ने बिस्तरों की गुणवत्ता, डिजाइन और इससे संबंधित मामलों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) के साथ सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। सर्वेक्षण को एनआईएफटी की सलाह से डिजाइन किया गया है। सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों से इसमें मदद मिलेगी।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार