Homeमीडिया की दुनिया सेजगत प्रहरी के मुख्य संपादक मुश्ताक खान को झारखंड रत्न सम्मान

जगत प्रहरी के मुख्य संपादक मुश्ताक खान को झारखंड रत्न सम्मान

मुंबई। वरिष्ठ पत्रकार एवं हिंदी साप्ताहिक “जगत प्रहरी” के मुख्य संपादक मुश्ताक खान को झारखंड रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है. बांद्रा पश्चिम स्थित रंग शारदा ऑडिटोरियम में झारखंडी एकता संघ द्वारा आयोजित झारखंड प्रदेश के 18वें स्थापना दिवस मुश्ताक खान को संघ के केंद्रीय उपसचिव मनोज कुमार द्वारा झारखंड रत्न से सम्मानित किया गया। मुश्ताक खान को इससे पहले भी अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं. वे पिछले तीन दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और लगभग 15 वर्षों से जगत प्रहरी का नियमित रूप से संपादन कर रहे हैं.

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ भूमिका निभाने वाले गणमान्यों को अलग-अलग सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, अल्पसंख्यक मंत्री हाजी अरफात शेख, सिकंदर शेख, रिजवान अदातिया के अलावा अनेक गणमान्य अतिथियों ने झारखंडी एकता संघ के कार्यों की सराहना की और उन्हें हर संभव सहयोग देने का वादा किया।

Email: aaftaby2k@gmail.com

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार